
अफगानिस्तान में रविवार देर रात भूकंप के झटके दर्ज किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. NCS के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट और 22 सेकंड पर आया. इसका केंद्र अफगानिस्तान में 36.157 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.240 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप 190 किमी (118.06 मील) की गहराई पर आया. अफगानिस्तान में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए.





