खबर

एक सवाल रोज: वजन घटाने वालों के लिए कौन सी दाल बेस्ट है? | Ek Sawal Roj: Which Pulse Is Best For Shedding Extra Kilos Fast | Chana Dal, Moong Dal Benefits | Best Dal For Weight Loss


वजन घटाने की जब भी बात आती है, तो सबसे पहले थाली से कार्ब्स कम करने और प्रोटीन बढ़ाने की सलाह दी जाती है. और शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का इससे आसान और सस्ता जरिया दाल मानी जाती है. पर हर दाल का असर शरीर पर एक जैसा नहीं पड़ता. कुछ दालें पचने में भारी होती हैं तो कुछ इतनी हल्की कि चर्बी घटाने में सीधे मदद करती हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वजन कम करने के लिए कौन सी दाल सबसे ज्यादा फायदेमंद है. सही दाल का चुनाव आपके मेटाबॉलिज्म को तेज कर चर्बी घटाने की प्रक्रिया को आसान बना सकता है.

वेट लॉस डाइट में शामिल करने लायक दालें

धुली और छ‍िलके वाली मूंगदाल

अगर वजन घटाना पहली पसंद है तो मूंग की दाल को नंबर एक पर रखिए. यह पेट के लिए बहुत हल्की होती है और बहुत जल्दी पच जाती है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर इतना ज्यादा होता है कि एक कटोरी खाने के बाद घंटों तक पेट भरा महसूस होता है.

मूंग दाल पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है, जिससे बार-बार स्नैकिंग की इच्छा कम हो सकती है. चाहे छिलके वाली हरी मूंग हो या बिना छिलके की पीली, दोनों ही सुस्त पड़े मेटाबॉलिज्म को तेज कर चर्बी गलाने में तेजी लाती हैं.

Also Read: कौन सी दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?

Latest and Breaking News on NDTV

वजन कम करने के लिए चना दाल के कितने फायदे 

जो लोग जिम जाते हैं या हैवी वर्कआउट करते हैं, उनके लिए चना दाल बहुत काम की है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी नीचे रहता है, जिससे खाने के बाद शुगर लेवल एकदम से नहीं भागता.  यह धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करती है, जिससे कमजोरी का अहसास नहीं होता.

इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन मसल्स को मजबूत रखते हैं और फैट जमा नहीं होने देते.

वेट घटाने में कितनी कारगर है कुलथी की दाल (हॉर्स ग्राम)

कुलथी की दाल को पारंपरिक तौर पर वजन प्रबंधन में मददगार माना जाता है और यह हाई-फाइबर फूड के रूप में पेट को लंबे समय तक भरा रखने में सहायक हो सकती है. कुछ लोगों का मानना है कि कुलथी की दाल नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के साथ पेट और कमर के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है.

जिन लोगों के शरीर में पानी भरने या सूजन (वॉटर रिटेंशन) की समस्या रहती है, उनके लिए यह दाल बहुत असरदार है. यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर सिस्टम को पूरी तरह साफ करती है.

Also  Read: दाल में नमक हो गया है ज्यादा? तुरंत आजमाएं ये 3 सिंपस से ट्रिक्स, स्वाद और भी हो जाएगा बेहतर

क्या वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकती है लाल मसूर दाल?

धुली या खड़ी मसूर की दाल भी वजन गिराने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है.  इसमें फाइबर और जरूरी मिनरल्स भरपूर होते हैं जो पेट को हल्का रखते हैं. कब्ज की दिक्कत दूर करने और गट हेल्थ को सुधारने के लिए इसे हफ्ते में दो बार जरूर खाना चाहिए.

क्‍या कहते है एक्‍सपर्ट 

डॉ. सैयद अहमद खान, नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित सफदरजंग अस्पताल में यूनानी विभाग के पूर्व प्रमुख (Ex Head of Unani Department), का कहना है:

“वजन घटाने के सफर में मूंग की दाल और कुलथी की दाल सबसे ज्यादा मुफीद साबित होती हैं. यूनानी नजरिए से देखें तो मूंग दाल की तासीर मोतदिल यानी संतुलित और हल्की होती है, जो पाचन तंत्र पर बिना कोई बोझ डाले जिस्म को भरपूर पोषण देती है. जब हाजमा दुरुस्त रहता है, तो शरीर में गैर जरूरी चर्बी जमा नहीं होती. वहीं कुलथी की दाल शरीर में जमे अनचाहे माद्दों और वसा को पिघलाने की कुदरती खूबी रखती है. अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो दाल को ज्यादा तेल-मसालों में पकाने की बजाय कम घी, जीरा और हींग का छौंक लगाकर पिएं या इसे अंकुरित रूप में सलाद की तरह खाएं.”

दाल खाते वक्त न करें ये गलतियां

  • दाल बनाते समय ज्यादा घी, तेल और खड़े मसालों का तड़का मत लगाइए, नहीं तो उसका सारा फायदा खत्म हो जाता है.
  • रात के खाने में उड़द, राजमा या छोले जैसी पचने में भारी दालों से पूरी तरह परहेज करें. डिनर में सिर्फ मूंग दाल ही रखें.
  • अगर तेजी से असर देखना चाहते हैं तो दाल को पतले सूप की तरह पिएं या फिर अंकुरित करके नाश्ते में कच्चा या हल्का उबालकर खाएं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button