खबर

धूल के गुबार से घुट रहा दम! नोएडा सेक्टर 150 के निवासियों का सड़कों पर फूटा गुस्सा, खोला मोर्चा | noida-sector-150-residents-protest-against-dust-pollution-and-bad-road-conditions



उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 150 में बढ़ते प्रदूषण और धूल के गुबार से परेशान होकर हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है. इस इलाके में भारी ट्रकों और डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण दिन भर उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी शिकायतें लेकर सड़क पर उतर आए हैं.

​प्रदर्शनकारी निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्यों में लगे इन ट्रकों के कारण हवा में धूल के कण इस कदर घुल गए हैं कि घरों की खिड़कियां खोलना, बालकनी में खड़ा होना या सुबह की सैर पर निकलना तक मुश्किल हो गया है. इस दमघोंटू हवा के कारण बच्चों और बुजुर्गों में सांस से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. निवासियों का आरोप है कि बार-बार संबंधित विभागों से शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और बिल्डरों की तरफ से प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की मांग

धूल और प्रदूषण के अलावा, निवासियों ने ऐस मेडले और टाटा यूरेका पार्क के मोड़ के बाहर स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है. ज्ञापन के अनुसार, इस अनधिकृत अतिक्रमण के कारण पैदल चलने के रास्ते और वाहनों के मुड़ने की जगह बाधित हो गई है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लगता है और अस्वच्छता फैल रही है. निवासियों ने विशेष रूप से इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि इन जगहों पर खुलेआम शराब पीने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में पड़ गई है. प्रदर्शनकारी निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन महत्वपूर्ण चौराहों से अवैध वेंडरों को स्थायी रूप से हटाने के लिए तुरंत सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाए. 

विरोध प्रदर्शन तेज करने की धमकी

​सड़कों पर उतरे इन लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर भारी वाहनों की आवाजाही को तुरंत नियंत्रित नहीं किया गया और सड़कों पर नियमित रूप से पानी के छिड़काव जैसी उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो उनका यह विरोध प्रदर्शन और तेज होगा. यह पूरा मामला नोएडा के इस तेजी से विकसित होते इलाके में बिगड़ती वायु गुणवत्ता की समस्या को उजागर कर रहा है, जहां नागरिक अपनी बुनियादी जरूरतों और साफ हवा के लिए प्रशासन से गुहार लगाने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें : अब ड्रोन ही तय करेंगे कौन बचेगा और कौन नहीं, 5 साल का भी वक्त नहीं; NDTV वर्ल्ड समिट में CIA के पूर्व डायरेक्टर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button