

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंच गए हैं. वह यहां आयोजित भारतीय वायु सेना के एयरशो को देखेंगे. यह आयोजन नमो घाट पर आयोजित किया जा रहा है. इसके अलावा वह वाराणसी में कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्वर भी जाएंगे. यहां पर वह RBI डेटा सेंटर का उद्घाटन करने वाले हैं. दोनों राज्यों में पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
मन की बात कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड आज प्रसारित किया जाएगा. यह एपिसोड सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ है. जिसमें पीएम मोदी लोगों से अपने मन के विचार सांझा की है. इसमें उन्होंने लोकल फॉर वोकल पर बात की है.





