खबर

युवक ने चाचा के घर डाला डाका, चोरी का गहना बेचकर खरीदी थार… जांच में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी गिरफ्तार | maharashtra kolhapur Young man robs uncle house sells stolen jewellery buys Thar investigation


युवक ने चाचा के घर डाला डाका, चोरी का गहना बेचकर खरीदी थार... जांच में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

युवक ने चाचा के घर से गहने चुराकर खरीदी थार.

NDTV

कोल्हापुर:

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले एक युवक ने अपने चाचा के ही घर में डाका डाल दिया. चुराए हुए गहनों को बेचकर पैसा हासिल किया और फिर उससे कार खरीद ली. कोल्हार के पन्हाळा तहसील में समर चव्हाण (19) ने अपने चाचा उमेश मारुती चव्हाण के घर से 15 तोला सोने के गहने चुरा लिए. इन गहनों को 10 लाख रुपये में बेचकर उसने नई महिंद्रा थार खरीदी और गाड़ी की पूजा में उसी चाचा को न्योता दे दिया, जिसके घर उसने सेंध लगाई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे हुआ चोरी का खुलासा?

चोरी का खुलासा तब हुआ, जब चाचा उमेश थार की पूजा में जाने के लिए तैयार हो रहे थे और तिजोरी में रखे उनके व उनकी पत्नी के गहने गायब मिले.

पास रखी दादी की ज्वेलरी सुरक्षित होने से परिवार को किसी करीबी पर शक हुआ. इसके बाद, उन्होंने कोडोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

डीएसपी श्रीकांत ठिकाणे और उनकी टीम ने जांच शुरू की, तो 19 साल के समर द्वारा अचानक इतनी महंगी कार खरीदने के लिए जुटाए गए पैसों पर शक गहराया. सख्ती से पुलिस की पूछताछ के दौरान समर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

जांच के दौरान, पुलिस ने गौर किया कि चव्हाण के पास अचानक एक महंगी गाड़ी खरीदने के लिए पैसे आ गए थे. इससे शक पैदा हुआ और आगे पूछताछ करने पर समर ने कबूल कर लिया कि उसने ही गहने चुराए थे. इसके बाद, पुलिस ने इस मामले में कथित भूमिका के लिए चव्हाण और सुनार संग्राम मोरे को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने आरोपी समर चव्हाण और चोरी का सोना खरीदने में मदद करने वाले गांव के सुनार संग्राम मोरे को गिरफ्तार कर लिया है.

(महाराष्ट्र के कोल्हापुर विशाल पुजारी का इनपुट)

यह भी पढ़ें | रैपिडो राइडर बनकर करता था आतंकियों के लिए काम, महाराष्ट्र ATS ने जैश से जुड़े संदिग्ध को दबोचा, मिले अहम सबूत

यह भी पढ़ें | संभाजीनगर : फेसबुक किंग बंटी की बीच सड़क निर्मम हत्या, जिगरी दोस्त निकला कातिल; थाने जाकर बोला- मैंने मार डाला

 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button