खबर

29 साल पुराना सनी- रवीना का गाना, अनकहे प्यार की दिलाता है याद, स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में हुआ शूट, हरिहरन-चित्रा की सुकून देती आवाज | Sunny Deol Raveena Tandon 29 year old romantic song Reminds unspoken love Shot in the beautiful Switzerland valley sung by Hariharan and Chitra Singh


नई दिल्ली:

सनी देओल और रवीना टंडन 90 के दशक में लोकप्रिय सितारे रह चुके हैं. दोनों ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में साथ काम किया था. ये फिल्में हिट हुई थीं और गानों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था.  दोनों ने जिद्दी (1997) में साथ काम किया था. फिल्म बड़ी सुपरहिट रही. वहीं इसमें सनी देओल और रवीना टंडन की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं इसके बाद दोनों  क्षत्रिय (1993) में साथ नजर आए थे. यह जे. पी. दत्ता के निर्देशन में बनी मल्टी-स्टारर फिल्म थी, जिसमें सनी देओल और रवीना टंडन के साथ धर्मेंद्र, विनोद कुमार, संजय दत्त और दिव्या भारती नजर आए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

आज हम दोनों के जिस हिट गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह है फिल्म जिद्दी का हिट गाना “हम तुमसे ना कुछ कह पाए”. यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जो काफी लोकप्रिय है. इस गाने को सिंगर हरिहरन  (Hariharan) और के. एस. चित्रा (K.S. Chitra) ने आवाज दी है. वहीं इसके संगीतकार (Music Directors) हैं दिलीप सेन और समीर सेन (Dilip Sen – Sameer Sen). गाने के बोले लिखे हैं  गीतकार (Lyricist) समीर (Sameer). यह गाना बेहद रूहानी है. इस गाने पर यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज हैं.

फिल्म जिद्दी के बारे में
‘जिद्दी’ 1997 में रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था. इसमें सनी देओल, रवीना टंडन, अनुपम खेर, राज बब्बर और आशीष विद्यार्थी अहम भूमिका में थे. कहानी ‘देवा’ नाम के एक गुस्सैल और जिद्दी व्यक्ति की है, जिससे स्थानीय गुंडे डरते हैं क्योंकि वह उनके साथ बहुत बेरहमी से पेश आता है और उन्हें कड़ी सजा देता है. बाद में वह अपने भाई-बहनों की मौत का बदला लेने की कसम खाता है. यह फिल्म 1997 की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्मों में से एक थी. इस फ़िल्म का तमिल रीमेक ‘धर्मा’ के नाम से बना, जिसमें विजयकांत ने मुख्य भूमिका निभाई. 

गाने के बोल 
हम तुमसे ना कुछ कह पाए के बोल – हम तुमसे ना कुछ कह पाए
डर ये बात ये दिल की दिल में ना रह जाए

तुम सुनो गौर से क्या कह रहा है समा
हमनशी छेड़ दो चाहत भारी दास्तान
कितने दिनों तक कुछ ना बताएं तुम हमको तड़पाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए, तुम हमसे ना कुछ कह पाए

प्यार क्या है सनम तुम हमको समझा गए
फासले ना रहे इतने करीब आ गए
देखो हमारी खुशबू तुम्हारी सांसों को महकाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए, तुम हमसे ना कुछ कह पाए

कैसे बताएं तन्हा अकेले हम कितना घबराए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए, तुम हमसे ना कुछ कह पाए,
तुम हमसे ना कुछ कह पाए, तुम हमसे ना कुछ कह पाए
 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button