खबर

Shoes Cleaning Hacks: जूते के दाग कैसे हटाएं? जानिए जूतों को साफ करने का आसान तरीका | What is the best way to clean shoes know cleaning hacks jute kaise saaf karte hain


Shoes Cleaning Hacks: जूते के दाग कैसे हटाएं? जानिए जूतों को साफ करने का आसान तरीका

जूते साफ करने का सही तरीका क्या है?

Photo Credit: NDTV

Gande Joote Kaise Saaf Karen: महिला हो या पुरुष जूते आउटफिट और लुक को शानदार बनाने का काम करते हैं. आजकल बाजारों में कई तरह के और अलग-अलग कीमतों के जूत उपलब्ध हैं. रोजाना इस्तेमाल से जूतों का गंदा होना और बदबू आना काफी ज्यादा आम बात है. कई बार हम जूतों को रगड़कर साफ तो करते हैं लेकिन दाग को हटाना मुश्किल हो जाता है. साथ ही कई मामलों में बाजार में मिलने वाले क्लीनिंग लीक्विड से भी फायदा देखने को नहीं मिलता. ऐसे में घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जूतों के दाग को कैसे साफ करें. साथ ही ये भी जानेंगे कि जूतों को साफ करने का आसान और सही तरीका क्या है. आइए जानते हैं…

जूतों के दाग कैसे साफ करें?

1. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

जूते साफ करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. इससे दाग तो साफ होते ही हैं साथ में बदबु से भी छुटकारा मिलता है. अगर जूतों पर दाग हैं, तो 3 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को पुराने टूथब्रश की मदद से दाग वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें. फिर करीब 30 मिनट बाद जूतों को साफ पानी से धो लें. इससे दाग आसानी से हट जाएंगे. वहीं, अगर जूतों से बदबू आ रही है, तो जूतों में अंदर एक चम्मच बेकिंग सोडाा छिड़क दें और पूरी रात के लिए छोड़ दें. अगली सुबह बेकिंग सोडा झाड़कर निकाल दें. इससे जूतों की बदबू काफी हद तक कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: दीवाली पर दरवाजे के गंदे हैंडल कैसे साफ करें? घर बनाएं डोर क्‍लीनर से म‍िनटों में हो जाएंगे नए जैसे

2. सफेद सिरका को ऐसे करें यूज

जूते साफ करने के लिए सफेद सिरका भी काफी फायदेमंद माना जाता है. ये चिकनाई, जमे हुए दाग और जूतों से आने वाली बदबू को कम करने में काफी मदद करता है. इसके लिए आप बराबर मात्रा में विनेगर और पानी मिलाकर एक क्लीनिंग सॉल्यूशन बना लें. फिर इस घोल को जूते के गंदे दाग वाली जगह पर स्प्रे करें. फिर मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें और गीलेे कपड़े से साफ कर लें. इससे दाग और बदबू आसानी से साफ हो जाएगी.

जूते साफ करने का सही तरीका क्या है?

जूते साफ करने का सही तरीका क्या है?

जूता साफ करने का सही तरीका क्या है?

  • सबसे पहले जूतों के फीते निकाल लें. इसके बाद जूतों के अंदर कागज भर दें, ताकि सफाई के दौरान उनकी शेप खराब न हो.
  • इसके बाद एक मुलायम ब्रश की मदद से जूतों के ऊपरी हिस्से और तलवे पर जमी धूल, मिट्टी और गंदगी को अच्छी तरह साफ करें.
  • इसके बाद फीतों को अलग से गुनगुने पानी में थोड़े से डिटर्जेंट या लिक्विड साबून के साथ 15-20 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद उन्हें धोकर सूखने के लिए रख दें.
  • अब गुनगुने पानी में थोड़ा सा हल्का डिशवॉश या शू क्लीनर मिलाएं. फिर एक मुलायम ब्रश या पुराने टूथब्रश को इस घोल में डुबोकर जूतों को धीरे-धीरे साफ करें.
  • जूतों के रबर वाले तलवों और किनारों को साफ करने के लिए थोड़ा हार्ड ब्रश इस्तेमाल करें. साथ बी जिद्दी दाग हटाने के लिए आर साबून वाला पानी या बेकिंग सोडा का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • सफाई के बाद गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से जूतों को पोंछ दें और सुखाने के लिए रख दें. ध्यान रहे कि जूतों को हमेशा हवा में सुखाएं और तेज धूप से दूर रखें.

यह भी पढ़ें: गिरगिट घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सरीसृप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए

यह भी पढ़ें: गमले में पालक कैसे उगाया जाता है? पालक बोने का सही तरीका क्या है, 20 से 25 द‍िन में न‍िकल आएंगी पत्‍त‍ियां





पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button