
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के होली दौरे से पहले यह दुखद घटना हुई.
चंद्रमणि कुलेठी पिछले तीन दिनों से लगातार उनके संपर्क में थे और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था. इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई. नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जाएंगे. हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. अब होली में प्रस्तावित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम भी नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
हिमाचाल के विकास में लगातार हो रहे फैसले
नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हित में कई अहम फैसले लिए हैं, जो पिछली सरकारें नहीं ले पाई थीं. उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य की राजस्व घाटा अनुदान (RDG) राशि रोके जाने के बाद प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाने जरूरी हैं. हिमाचल सरकार कटोरा लेकर केंद्र के सामने खड़ी नहीं हो सकती. प्रदेश के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग भाजपा से भी सवाल पूछेंगे कि केंद्र में रहते हुए उसने हिमाचल के हितों की पैरवी क्यों नहीं की.
दिवाली से पहले होगा भुगतान
कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ता (DA) देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों की देनदारियों का भुगतान किया है. यहां तक कि पिछली सरकार के समय से लंबित देनदारियों को भी चुकाया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा.
इसके अलावा भी कई फैसले आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं,जिसको लेकर तैयारी चल रही है.
यह भी पढ़ें: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
