खबर

बार-बार थकान, पेट में भारीपन और वजन बढ़ना? पुरुषों में फैटी लिवर के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण | fatty-liver-symptoms-in-males-signs-weight-gain-fatigue



आधुनिक समय में लोगों का खानपान और रहन-सहन काफी ज्यादा बदल चुका है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं. इन समस्याओं में फैटी लिवर की परेशानी शामिल है. फैटी लिवर होने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिखाई देते हैं, जिसमें मोटापा, पेट में लगातार भारपन महसूस होना शामिल है. पुरुषों और महिलाओं में लगभग फैटी लिवर के लक्षण एक समान ही होते हैं. हालांकि, कुछ लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं. किसी भी व्यक्ति को फैटी लिवर की परेशानी तब होती है, जब लिवर के सेल्स पर जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है. शुरुआत में इस बीमारी के स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन समय के साथ इसके लक्षण सामने आने लगते हैं. ऐसे में स्थिति गंभीर होती चली जाती है. 

क्या कहते हैं डॉक्टर?

गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनुकल्प प्रकाश, डायरेक्टर – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सीके बिड़ला हॉस्पिटल का कहना है कि पुरुषों में पेट के आसपास जमा चर्बी, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और काफी ज्यादा खराब का सेवन करना फैटी लिवर का खतरा बढ़ा सकता है. अगर समय रहते इसका पता चल जाए, तो लाइफस्टाइल में बदलाव करते इसकी स्थिति में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है. यहां जानते हैं फैटी लिवर के लक्षण क्या हैं?

बिना कारण थकान होना

डॉक्टर प्रकाश कहते हैं कि फैटी लिवर का एक सामान्य लक्षण शरीर में लगातार थकान महसूस होना है. पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी बनी रह सकती है. कई पुरुष इसे काम का स्ट्रेस या फिर बढ़ती उम्र के लक्षण को समझकर इग्नोर कर देते हैं. वहीं, ऐसे लक्षण स्थिति की गंभीरत की ओर इशारा करते हैं. 

खाए बिना भी पेट में भारीपन महसूस होना

लिवर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में स्थित होता है. फैटी लिवर बढ़ने पर इस हिस्से में भारीपन, दबाव या हल्का दर्द महसूस हो सकता है. कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट भरा-भरा और असहज लग सकता है.

शरीर का वजन तेजी से बढ़ना

डॉ. प्रकाश का कहना है कि अगर पेट की चर्बी काफी ज्या बढ़ रही है, तो समझ जाएं ये कि फैटी लिवर का संकेत है. मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है. अगर बिना किसी खास कारण के वजन लगातार बढ़ रहा है, तो लिवर की जांच करवाना जरूरी हो सकता है.

शरीर में कमजोरी और सुस्ती 

डॉक्टर कहते हैं कि कई पुरुषों को दिनभर सुस्ती, कमजोरी और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. इसका कारण लिवर का सही तरीके से काम न कर पाना भी हो सकता है.

भूख कम लगना

भूख न लगना फैटी लिवर के गंभीर संकेत हो सकते हैं. इस स्थिति में खाना देखते ही मतली जैसा फील होने लगता है. अगर आपको ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें, ताकि स्थिति की गंभीरता को समझकर समय पर इलाज हो सके. 

ये भी पढ़ें – 8 किलो वजन घटा, फिर भी लिवर में चर्बी जस की तस! डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button