खबर

Scorpio Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी से दूर हो सकती है नाराजगी, अपने कार्यों को व्यवस्थित करें | Tarot Card 22 October 2026 Scorpio Vrashchik Tarot Card daily future predictions


Scorpio Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी से दूर हो सकती है नाराजगी, अपने कार्यों को व्यवस्थित करें

वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल

Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: करीबी संबंधियों के साथ यात्रा या बाहर जाने का योजना बना सकते हैं. इस समय अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे. जीवनसाथी की नाराजगी को दूर कर सकते हैं.सभी सदस्यों को उनके सामान की देखभाल स्वयं करने की जिम्मेदारी सौंप सकती हैं. प्रिया के साथ विवाह के लिए परिजनों की सहमति की प्रतीक्षा कर सकते हैं.किसी बड़े बुजुर्ग के असहमत होने से अभी बात बनती नजर नहीं आ रही है. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यावसायिक यात्रा को आगे के लिए स्थगित कर सकते हैं. परिवार में किसी विशेष कार्यक्रम के चलते कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी कर सकते है. आपकी जल्दबाजी और लापरवाही का कोई सहयोगी अपनी ईर्ष्या के चलते फायदा उठा सकता है. कार्य में हुई किसी गड़बड़ी या गलती को जानबूझकर उच्च अधिकारियों के समक्ष उजागर करने की कोशिश कर सकता है.अपनी अनुपस्थिति का फायदा आपको नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को न होने दे. अपने कार्यों को व्यवस्थित करें. फाइल और रिकॉर्ड्स को सही तरह से संभाल कर रख सकते हैं. अपने विश्वस्त सहयोगियों के साथ किसी परियोजना की महत्वपूर्ण बातें साझा कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

परिवार के खास कार्यक्रम में खानपान को लेकर लापरवाही हो सकती है. जिसके चलते पाचन संबंधी कोई बड़ी परेशानी सामने आ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/ Finance

जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों की आर्थिक मदद अवश्य करें. किसी की परेशानी का फायदा ना उठाएं. 

रिश्ते/ Relationship

जो लोग आपकी भावनाओं या आपकी उपस्थिति की कदर ना करते हो. उनके साथ रिश्ते सीमित रखें.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button