

नई दिल्ली:
तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के किसी अलग गुट को कोई भी मान्यता नहीं देने की अपील की है. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि AITC को एक ही राजनीतिक पार्टी माना जाए, जिसका प्रतिनिधित्व सदन में केवल उसके अधिकृत नेता और व्हिप के ज़रिए हो. साथ ही, AITC के किसी भी कथित अलग गुट या धड़े को कोई मान्यता, दर्जा या सुविधा न दी जाए.
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के घर ये पत्र लेकर पहुंचे.
TMC Letter to Lok Sabha Speaker by
कीर्ति आज़ाद ने कहा, “यह बिल्कुल साफ़ है. सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने कहा है और 10वीं अनुसूची के आर्टिकल 4 में भी इसका ज़िक्र है कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं हो सकता. महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गलत है इसलिए, हम इस मामले में एक अर्ज़ी लेकर यहां आए हैं. हमने स्पीकर को अर्ज़ी सौंप दी है. हमें पूरा भरोसा है कि स्पीकर नियमों के मुताबिक ही काम करेंगे, जैसा कि उन्होंने अब तक किया है.”
#WATCH दिल्ली: TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, “यह बिल्कुल साफ़ है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने कहा है और 10वीं अनुसूची के आर्टिकल 4 में भी इसका ज़िक्र है कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं हो सकता। महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गलत है इसलिए, हम इस मामले में एक अर्ज़ी लेकर यहाँ आए… pic.twitter.com/erftXe02F2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
वहीं सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हमने चिट्ठी दी है, जो TMC के अलग गुट बनाना चाहते हैं वो गलत है. ये लोग नैतिक कमजोरी दिखा रहा है. पार्टी हार जाती है. तब ये छोड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा, “हमने स्पीकर को पत्र दिया है कि इस तरह से जो TMC को तोड़ना चाहते हैं जो अलग से लोकसभा के अंदर एक गुट बनाना चाहते हैं. ये संविधान के बिल्कुल खिलाफ है. संविधान इसको बिल्कुल अनुमति नहीं देता है. ये कानून के विपरीत है.”
#WATCH TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा,”हमने स्पीकर को पत्र दिया है कि इस तरह से जो TMC को तोड़ना चाहते हैं जो अलग से लोकसभा के अंदर एकजुट बनाना चाहते हैं। ये संविधान के बिल्कुल खिलाफ है। संविधान इसको बिल्कुल अनुमति नहीं देता है। ये कानून के विपरीत है..” pic.twitter.com/BtBVADxzqY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर तृणमूल को ‘विधिवत अधिकृत नेता और सचेतक’ के जरिये प्रतिनिधित्व वाला एकल दल मानने की मांग की. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के किसी भी कथित अलग समूह/गुट को कोई मान्यता, दर्जा या सुविधा न दें और कोई भी फ़ैसला करने से पहले तृणमूल कांग्रेस को अपनी बात रखने का मौका दें.
ये भी पढ़े: TMC में कभी अजेय रहे पार्टी के ‘युवराज’ अभिषेक बनर्जी का उत्थान और पतन
ये भी पढ़े: टीएमसी का एक और सांसद बागी! सुदीप बंदोपाध्याय BJP नेता भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे





