खबर

90s के बच्चों से लेकर आज की Gen Z तक की पसंद हैं ये 6 गाने, संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने रचा था इतिहास | 90s sanjay dutt madhuri dixit 6 evergreen songs



90 के दशक में बॉलीवुड की कई जोड़ियों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी का अंदाज ही कुछ अलग था. दोनों जब भी पर्दे पर साथ आए, उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा. कभी रोमांटिक अंदाज में दिल जीत लिया, तो कभी अपने डांस से सिनेमाघरों में रौनक बढ़ा दी. उनकी फिल्मों के गाने भी खूब लोकप्रिय हुए. ‘साजन’ के दर्द भरे नगमों से लेकर ‘खलनायक’ के जोशीले डांस नंबर तक, इस जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए. आज भी इन गानों को सुनकर लोगों को 90 के दशक का दौर याद आ जाता है. आइए, सुनते हैं संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के छह सुपरहिट गाने.

1. मेरा दिल भी कितना पागल है

फिल्म ‘साजन’ का गाना ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में अपनी खास जगह रखता है. 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान नजर आए थे. गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. 

गाना सुनने के लिए यहां करें क्लिक 

2. जिए तो जिए कैसे

फिल्म ‘साजन’ का एक और गाना ‘जिए तो जिए कैसे’ प्यार में बिछड़ने और किसी की याद में तड़पने के एहसास को बयां करता है. इस गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल समीर ने लिखे थे. आज भी जब 90 के दशक के सदाबहार गानों की बात होती है, तो इस गाने का जिक्र जरूर आता है. 

3. पालकी में होके सवार चली रे

फिल्म ‘खलनायक’ का गाना ‘पालकी में होके सवार चली रे’ माधुरी दीक्षित के लोकप्रिय गानों में शामिल है. 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे. गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. 

4. तम्मा तम्मा लोगे

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के डांस की बात हो और ‘तम्मा तम्मा लोगे’ का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. फिल्म ‘थानेदार’ का यह गाना 1990 में रिलीज हुआ था. इसे बप्पी लाहिड़ी और अनुराधा पौडवाल ने गाया था. गाने का संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था और इसके बोल इंदीवर ने लिखे थे.

5. चोली के पीछे क्या है

फिल्म ‘खलनायक’ का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ 90 के दशक के सबसे चर्चित गानों में से एक रहा है. इस गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था. माधुरी दीक्षित के शानदार डांस और उनके खास अंदाज ने गाने को जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई. रिलीज के समय इस गाने को लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन समय के साथ यह बॉलीवुड के यादगार डांस नंबरों में शामिल हो गया. 

6. नायक नहीं खलनायक हूं मैं

फिल्म ‘खलनायक’ का टाइटल सॉन्ग ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ संजय दत्त के करियर के यादगार गानों में शामिल है. इस गाने को विनोद राठौड़ और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत और आनंद बख्शी के बोलों ने इसे दमदार अंदाज दिया. गाने में संजय दत्त का खलनायक वाला रूप देखने को मिलता है, जो फिल्म में उनके किरदार की पहचान बन गया था. 

ये भी पढ़ें: 72 साल पुराना गाना, जिसके बजते ही आज भी नागिन बन जाते हैं सभी बाराती, बीन की धुन पर नाची थीं वैजयंतीमाला, लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button