
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का महापर्व दशहरा इस साल दो अलग-अलग तारीखों को लेकर चर्चा में है। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि दो दिन रहने के कारण कई जगह 20 अक्टूबर तो कुछ राज्यों में 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जा रही है.
पूजा, शस्त्र पूजन और रावण दहन से पहले सही तारीख और शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं आपके शहर में यह पर्व कब मनाया जाएगा. शुभ दशहरा 2026!
दशहरा के इस पावन अवसर पर अगर आप भी अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तो और परिवारवालों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखिए दशहरा के टॉप 10 मैसेज Happy Dussehra 2026 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages.
विजय का पर्व है सच्चाई का प्रतीक
हर दिन बजे आपकी जिंदगी में उजाले का संगीत.
विजयादशमी 2026 की हार्दिक बधाई.

रावण की तरह हर बुराई को जलाओ
अपने मन के भीतर भलाई जगाओ.
विजयादशमी की शुभकामना

जले अहंकार और लोभ की ज्वाला,
सजे आपके जीवन में प्रेम का सुंदर प्याला.
विजयादशमी पर्व की शुभकामना.

दशहरा लाए नया उजाला,
हर कोना जगमगाए निराला.
रावण सा हर दुख मिट जाए,
आपका हर सपना सच हो जाए.

सत्य और धर्म की है पहचान,
राम जी का इसमें है सम्मान.
दशहरे पर करें बुराई का अंत,
जीवन बने खुशियों का संत.

राम की मर्यादा जीवन में उतारो,
सीता जैसी श्रद्धा को संवारो.

दशहरे पर यही है संदेश,
सत्य और धर्म का करो हमेशा विशेष.
शुभ दशहरा 2026

राम जी की लीला है न्यारी,
दशहरा देता शिक्षा सारी.
सदा अच्छाई को अपनाओ,
बुराई को जीवन से हटाओ.
जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा
तब तकक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा.
हैप्पी विजयादशमी 2026
ये भी पढ़ें: पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

