

Gold Silver prices on October 19: पिछले हफ्ते भारी गिरावट के बाद आज यानी 19 अक्टूबर को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. महानवमी के मौके पर सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं. दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने-चांदी के दाम बढ़े हैं. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है. अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जान लीजिए.
MCX पर कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सुबह करीब 11:20 बजे 520 रुपये यानी 0.35% की तेजी के साथ 1,48,438 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,47,918 रुपये था. वहीं, चांदी का दिसंबर फ्यूचर्स 1,133 रुपये यानी 0.54% चढ़कर 2,12,320 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,11,187 रुपये था.
पिछले हफ्ते कितनी सस्ती हुई थी चांदी और सोना?
आज तेजी के बावजूद पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी. MCX पर सोने का दिसंबर फ्यूचर्स पूरे हफ्ते में 3,581 रुपये यानी 2.4% गिरकर करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 14,568 रुपये यानी 6.4% टूटकर करीब 2.11 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई थी.
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह क्या है?
ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिलने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका कम होने से सोने-चांदी को सहारा मिला है. फेड चेयर केविन वार्श के कमेंट के बाद अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना 20% से नीचे आ गई. हालांकि, महंगाई के ताजा आंकड़ों के कारण दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की आशंका बनी हुई है. 27-28 अक्टूबर को होने वाली FOMC बैठक पर बाजार की नजर रहेगी.इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहा है.
दिल्ली से चेन्नई तक आज सोने-चांदी के ताजा रेट
- आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, चांदी 2,12,240 रुपये प्रति किलो मिल रही है.
- मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,370 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,006 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत 2,12,610 रुपये प्रति किलो है.
- बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,48,490 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,116 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी 2,12,770 रुपये प्रति किलो पर है.
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,180 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,832 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव 2,12,320 रुपये प्रति किलो है.
- हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,48,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,226 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी 2,12,940 रुपये प्रति किलो बिक रही है.
- चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,48,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,409 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी का भाव 2,13,220 रुपये प्रति किलो है.
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है. शहरों के हिसाब से सोने-चांदी के जो रेट यहां हम आपको बताएं हैं वो रिटेल रेट हैं.सोने के गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स लगने के कारण कीमतें इससे ज्यादा हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें | Gold Silver Price: नवरात्रि में सोना-चांदी हुआ सस्ता, इस हफ्ते 10,000 रुपये तक गिरे भाव, अब इतने रह गए दाम





