खबर

ग्रेटर नोएडा कांड में वॉइस नोट खोलेगा कई राज! परिवार समेत मरने से पहले क्या बोलकर गया महेश? | greater noida mass death case Voice note reveal key details 5 found dead ate noodles at night


ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतका ललिता के भाई आकाश की तहरीर के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है. आकाश जैतपुर गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने महेश की  बहनों और जीजा पर मां को भड़काकर अपनी बहन और जीजा की संपति अपने नाम करने का आरोप लगाया और महेश और उसकी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. आकाश ने यहां तक आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि नूडल्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर मां के द्वारा या बहनों के द्वारा ही मेरे जीजा, बहन और भांजे को दिया गया है. 

फिलहाल, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ललिता के घर पर गम का माहौल है. एक ही झटके में उनकी बहन, जीजा और भांजे दुनिया छोड़कर चले गए.
शिकायतकर्ता आकाश

शिकायतकर्ता आकाश
Photo Credit: NDTV

क्या है वॉयस नोट का एंगल?

पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या बताया है. मृतक महेश ने अपनी मौत से पहले अपने मोबाइल फोन पर एक वॉयस नोट छोड़ा था. ऑडियो रिकॉर्डिंग में महेश ने परिवार के सदस्यों की मौत के लिए दो बहनों और परिवार के एक अन्य सदस्य को जिम्मेदार ठहराया है. मृतक के बहनोई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), उनके बेटों लड्डू (11), साक्षात (3) और बेटी मिष्टी (7) के रूप में की है.

पड़ोसियों और महेश की मां ने बताया कि परिवार ने पिछली रात नूडल्स खाए थे. मौत के पीछे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है. पुलिस के मुताबिक, भाई-बहनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी जहर दिए जाने के संकेत मिले हैं. डॉक्टरों ने मृतकों के विसरा (आंतरिक अंगों के नमूने) को सुरक्षित रख लिया है और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. मौत के पीछे की असली वजह विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी.

यह भी पढ़ें | ग्रेटर नोएडा कांड में जुड़ा सास, बहू और साजिश का एंगल, 5 की मौत में बड़ी बहू के सनसनीखेज आरोप

यह भी पढ़ें | 5 लाख में मासूम का सौदा! मामी की साजिश से हुआ अपहरण, पुलिस मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button