खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: पैसों की लेनदेन सावधानी से करें, पढ़ें मकर राशि का राशिफल | Tarot Card 18 October 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions


Capricorn Tarot Card Rashifal: पैसों की लेनदेन सावधानी से करें, पढ़ें मकर राशि का राशिफल

Capricorn Tarot Card Horoscope: मकर राशि का राशिफल

(Photo Credit: NDTV)

Capricorn Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय देने से निजी कार्य पर असर पड़ सकता है. कुछ निजी काम अधूरे रहने से मान-सम्मान में कमी आती नजर आएगी. जीवनसाथी के परिवार के लोगों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस समय किसी बड़े कार्य को लेकर चिंता चिंतित होंगे. पैसों को लेकर कुछ किसी करीबी संबंधी से अनबन हो सकती है. अपनी समझदारी से इस परेशानी से बाहर निकलने का प्रयास करें. परिवार की महिलाओं की सुख सुविधाओं को नजर अंदाज न करें. 

व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में आ रही चुनौतियों का सामना लापरवाही से ना करें. इस समय पूरा ध्यान समाधान प्राप्त करने पर केंद्रित करें. व्यवसायिक महिलाओं को अपने तकनीकी ज्ञान को अपडेट करते रहने की आवश्यकता पड़ सकती है. दूसरे के भरोसे रहकर पूरा करना सामने वाले के मन में अहंकार ला सकता है. इस स्थिति में सामने वाले की अपेक्षाएं आपसे बढ़ सकती हैं. किसी के भरोसे पर कोई कार्य न लें. यदि आपकी क्षमता उस कार्य को पूरा करने में सक्षम नहीं है तो बिना सोचे समझे सहमति न दें. अपनी क्षमता का आकलन कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:- गले की खराश पहले से अधिक परेशान कर सकती है. घरेलू उपचार के साथ चिकित्सीय परामर्श जरूर लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- परिवार के आर्थिक मामले में सावधानी रखें. किसी से गैर कानूनी तरीके से पैसा ना लें. 

रिश्ते/Relationship:- परिवार की बहू बेटी के मान सम्मान का ख्याल रखें. अमर्यादित भाषा का प्रयोग महिलाओं के साथ ना करें.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button