
दुर्गा पूजा के बीच कोलकाता से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई है. घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसमें बारिश के बीच सड़क पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है. इसमें कई लोग सड़क पर गिरे भी नजर आ रहे हैं. भगदड़ की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां घायल हुए लोगों को इलाज के लिए लाया गया है. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है. घायलों की इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं.
Kolkata, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari and Chief Secretary Manoj Agarwal reached Calcutta Medical College amid reports of a stampede-like situation at the Chorebagan Durga Puja pandal. Several people are feared injured, with the injured being taken to the hospital. Further details are awaited.
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
कोलकाता चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर पुलिस ने क्या बताया
कोलकाता पुलिस ने बताया कि आज शाम लगभग 7:40 बजे गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. बारिश के दौरान पंडाल में आए लोगों की बहुत अधिक भीड़ थी.
सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया. कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, DMG टीम और मेडिकल टीमों के साथ एम्बुलेंस को मौके पर तैनात किया गया. पूजा पंडाल को अब लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है. आगे की जानकारी का इंतज़ार है.
कोलकाता चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसाः तस्वीरें आई सामने

हॉस्पिटल में लोगों की भीड़.

बंगाल की पूर्व सीएम सीएम ममता बनर्जी ने भी भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह घटना की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं. ममता बनर्जी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और साहस देने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की.

कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़ पर ममता बनर्जी का एक्स पोस्ट.
अपील- चोरबागान की ओर न जाए लोग
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, “नॉर्थ कोलकाता की चोरबागान पूजा में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. वहां जो दर्शनार्थी थे, उनमें से कुछ लोगों को मे़डिकल कॉलेज में लाने की प्रक्रिया जारी है. ये घटना कैसे हुई या क्यों हुई? यह सब बाद में हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है. पुलिस प्रशासन से हमारी विनती है, हमारे कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं. अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ को बढ़ाना चाहिए. जो भी लोग भ्रमण के लिए निकले हैं, आप चोरबागान की ओर न जाएं. कोई गलत जानकारी साझा मत कीजिए, हड़बड़ाहट की स्थिति पैदा मत कीजिए लेकिन असली सच सामने आना चाहिए. मीडिया का भी सहयोग करना चाहिए. हम लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं. पंडाल के अंदर अभी भी राहत-बचाव कार्य करने की आवश्यकता है… हम लोग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पूजा के समय ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है.”
खबर अपडेट की जा रही है.





