खबर

कौन हैं काव्या मारन, जेलर 2 के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविंद्रचर से करेंगी शादी, नेटवर्थ से लेकर जानें उम्र का फासला | Anirudh Ravichander To Marry Kavya Maran In November Confirms Telangana Chief Minister know couple net worth and age gap


जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जहां जलवा दो दिन में देखने को मिला है तो वहीं इसी बीच फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, वह IPL टीम सनराइज हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन से शादी करने वाले हैं, जिसकी चर्चा बीते काफी दिनों से थी. लेकिन अब नई वेडिंग अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक कपल नवंबर 2026 में शादी करने वाला है. वहीं जहां 11 नवंबर को ग्रीस में कपल की शादी हो सकती है तो वहीं 21 नवंबर को वेडिंग रिसेप्शन का अपडेट सामने आया है. हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि 14 नवंबर को रिसेप्शन होगा. लेकिन अनिरुद्ध रविचंदर और ना ही काव्या मारन ने शादी या रिसेप्शन की खबर को कंफर्म नहीं किया था. 

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी 

वलई पेच्चु की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी ग्रीस में 11 नवंबर को होने वाली है. जबकि चेन्नई में 11 नवंबर को शादी का रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसका आयोजन तमिलनाडु के एक फाइव स्टार होटल में किया जाएगा. यह रिसेप्शन पहले 14 नवंबर को होने की खबरे थीं. लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसका आयोजन 21 नवंबर को होगा. हालांकि तेलंगाना सीएमओ ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा. 

यह भी पढ़ें | अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन

कौन हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर से कितना है उम्र का फासला

चेन्नई में 6 अगस्त 1992 को जन्मी काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. उनकी मां कावेरी मारन भी सोलर टीवी कम्युनिटी रिस्ट्रिक्टेड की सीईओ हैं. जबकि उनका परिवार तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि से भी जुड़ा हुआ है. काव्या मारन ने वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए करने से पहले चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री हासिल की है. जबकि अब वह पिता के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर हैं और 2018 से फ्रैंचाइजी की सीईओ भी हैं. काव्या मारन आईपीएल का जाना माना चेहरा हैं. उनका नेटवर्थ 409 करोड़ के आसपास का है. जबकि अनिरुद्ध का नेटवर्थ 50 करोड़ के आसपास है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उम्र के फासले की बात करें तो 1992 में जन्मी काव्या मारन की उम्र 2026 में 34 साल की है. जबकि अनिरूद्ध का जन्म 16 अक्टूबर 1990 का है, जिसके चलते वह 36 साल के हैं. दोनों के बीच दो साल का उम्र का फासला है. 

जेलर 2 से छाए अनिरुद्ध रविचंदर

अनिरुद्ध रविचंदर बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं. उन्होंने हाल ही में थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म जेलर 2 का भी म्यूजिक दिया है, जिसके चलते वह चर्चा में है. फिल्म ने पहले दिन 95.30 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे दिन 35.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके बाद फिल्म ने इंडिया ग्रॉस 112.10 करोड़ हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 209.10 करोड़ तक पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का 28 साल पुराना रोमांटिक हिंदी गाना, 34 सेकंड तक मलयालम लिरिक्स, रिकॉर्डिंग पर हुआ था अकेला महसूस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button