

नई दिल्ली:
बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बने हैं, जिसमें अपने प्यार का इजहार करने या फिर अपने दिल की बात को अपने महबूब को बताने के लिए कबूतर का इस्तेमाल किया जाता था. एक समय पर पक्षियों के जरिए ही संदेश भेजे जाते थे. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें तोता सिर्फ एक पक्षी नहीं, बल्कि प्रेमी तक अपने दिल की बात पहुंचाने का जरिया है. 35 साल पहले आए इस गाने में अपने दिल का हाल बताने के लिए एक्ट्रेस ने तोता की मदद ली थी. लता मंगेशकर और बालसुब्रह्मण्यम की आवाज ने इस गाने को आशिकों के दिल का हाल बयां करने वाला गाना बना दिया, जो अपने प्यार से दूर होने पर उसकी याद में तड़पते रहते हैं. तो चलिए जानते हैं इस गाने की कहानी.
फिल्म फर्स्ट लव लेटर का है ये गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1991 में आई फिल्म ‘फर्स्ट लव लेटर’ के गाने की. 35 साल पहले आई इस फिल्म का गाना ‘तोता तोता सजन से कहना’ की, ये गाना अपनी एक अलग पहचान रखता है. गाने को मनीषा कोइराला और विवेक मुश्रान पर फिल्माया गया था. जिसमें मनीषा तोते के जरिए अपने दिल को बात को विवेक तक पहुंचाती हैं, जो उनसे दूर जेल में बंद है. गाने के बोल अंजान ने लिखे थे, इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था और गाने को अपनी आवाज से यादगार और सदाबहार बनाया लता मंगेशकर और बालसुब्रह्मण्यम ने. गाने में प्यार, जुदाई और सजन तक संदेश पहुंचाने की बेचौनी सुनाई देती है. यही वजह है कि 35 साल पुराना ये गाना 90 के दशक के रोमांटिक और दर्द भरे गानों की याद दिलाता है.
तोते के जरिए सजन तक पहुंचाया प्यार का संदेश
लता मंगेशकर और बालसुब्रह्मण्यम के गाने को खास बनाता है इसका दिलचस्प अंदाज. ‘तोता तोता सजन से कहना, तोता तोता संदेसा कहना’ इसके बोल अपने प्रेमी तक दिल की बात पहुंचाने की गुजारिश करते हैं. गाने के बोलों को अंजान ने इस तरह से पिरोया है कि इसमें सिर्फ प्यार का इजहार नहीं है, बल्कि दूरी और जुदाई का दर्द भी झलकता है. गाने में प्रेमी से दूर रहने की मुश्किल और दोबारा मिलने की उम्मीद दोनों दिखाई देती हैं. गाने के बोल इस प्रकार हैं-
तोता तोता सजन से कहना तोता तोता संदेसा कहना
तोता सजन से कहना तोता तोता संदेसा कहना
बिन तेरे मुश्किल है अब जिंदा रहना
तोता सजन से कहना तोता तोता संदेसा कहना
सारी उमर अब हमको बिरेह की आग में जलकर जीना है
हम चाहे या ना चाहे ये गम का जहर तो पीना है
नामुमकिन है अब तो दर्द जुदाई का कहना
तोता तोता सजन से कहना तोता तोता संदेसा कहना
बिन तेरे मुश्किल है अब जिंदा रहना तोता
तोता सजन से कहना तोता तोता संदेश कहना
यह भी पढ़ें | 60 साल पुराना ये गाना आज भी है सदाबहार, जापानी गुड़िया बनीं आशा पारेख, टोक्यो में गूंजी लता की आवाज
बस जो चले तो प्यार में तेरे मौत की हद से गुजर जाउ
प्यार जो तेरा पा न सका तो प्यार मुझे तेरे मर जाउ
बस जो चले तो प्यार में तेरे मौत की हद से गुजर जाऊ
प्यार जो तेरा पा न सके तो प्यार में तेरे मर जाउ
मरना है आसान है मुश्किल तुझसे जुदा रहना
तोता तोता सजन से कहना तोता तोता संदेसा कहना
बिन तेरे मुश्किल है अब जिंदा रहना
तोता तोता सजन से कहना तोता संदेसा कहना
गम के कांटे चुनके तेरी रहो में फूल बिछना है
ठुकरा के हर रसम हमें तो प्यार की रस्म निभाना है
एक दिन तो हम मिल के रहेंगे प्यार भारी इन रहो में
मरना है तो मर जाएंगे एक दूजे की बहो में
गम हो या हो खुशी हमें है साथ साथ रहना
आजा आजा सजन तू आजा आजा आजा सजन तू आजा
आजा आजा सजन तू आजा आजा आजा सजन तू आजा
क्या थी फिल्म का कहानी?
बात करें फिल्म फर्स्ट लव लेटर की कहानी की तो इसकी कहानी राधा और श्याम के इर्द-गिर्द घूमती है. राधा एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती है, जबकि श्याम दूध बेचने का काम करता है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनके बीच परिवार की बंदिशें और सोशल डिफरेंस दोनों के रिश्तों में मुश्किलें पैदा करते हैं. फिल्म में मनीषा कोइराला ने राधा और विवेक मुश्रान ने श्याम का किरदार रोल प्ले किया था. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा डैनी डेन्जोंगपा, गुलशन ग्रोवर, चंकी पांडे, दलिप ताहिल, रीमा लागू, बीना बनर्जी, सुषमा सेठ, पेंटल और हरीश पटेल ने भी फिल्म में काम किया था.





