खबर

कनाडा में दोहरे हत्याकांड के 4 साल बाद गिरफ्तारी, भारतीय मूल का है आरोपी; 2022 में कार के अंदर मिले थे शव | canada double murder 4 years after Arrest Indian origin accused bodies were found inside car 2022



कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में दो लोगों की हत्या के मामले में करीब चार साल बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मोहम्मद आरिफ अंसारी (27) को गिरफ्तार किया है. अंसारी पर दो लोगों की हत्या के दो अलग-अलग आरोप और शवों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का एक आरोप लगाया गया है. यह कार्रवाई इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) की लंबी जांच के बाद हुई है. पुलिस के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने अंसारी के खिलाफ हत्या के दो मामलों और मानव शवों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के एक मामले में आरोप लगाने की मंजूरी दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 17 अक्टूबर 2022 का है. उस दिन कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बर्नाबी शहर में अल्फा एवेन्यू के 900 ब्लॉक में खड़ी एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिले थे. मृतकों की पहचान कीशा गैरी (31) और उमैर कासिम (30) के रूप में हुई थी. दो शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू की थी. इस जांच में IHIT के अधिकारियों के साथ बर्नाबी की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP), फॉरेंसिक जांच अधिकारियों और ब्रिटिश कोलंबिया कोरोनर्स सर्विस ने भी सहयोग किया.

इस दोहरे हत्याकांड की जांच कई साल तक चली. जांचकर्ताओं ने अलग-अलग पहलुओं पर काम किया और सबूतों की बारीकी से पड़ताल की. आखिरकार 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने मोहम्मद आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

IHIT की सार्जेंट फ्रेडा फोंग के मुताबिक, जांचकर्ताओं को शक है कि दोनों हत्याएं किसी को खास तौर पर निशाना बनाकर की गई थीं. पुलिस को यह भी लगता है कि इस मामले में शामिल लोग एक-दूसरे को पहले से जानते थे. हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह या वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया है.

IHIT की सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने बताया कि यह एक जटिल जांच थी, जिसमें जांचकर्ताओं को कई साल तक लगातार काम करना पड़ा. अलग-अलग संभावनाओं की जांच करने और सबूतों का बारीकी से एनालिसिस करने के बाद अब इस मामले में आरोप तय किए जाने को एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है. उन्होंने दोनों मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई. पुलिस ने कहा कि मामला अब कोर्ट के सामने है, इसलिए फिलहाल जांच से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की जाएगी.

अक्टूबर 2022 में दो लोगों के शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच अब आरोपी की गिरफ्तारी और आरोप तय होने तक पहुंच गई है. आरिफ अंसारी को अब कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा. उस पर लगाए गए आरोप अभी अदालत में साबित होना बाकी हैं. फिलहाल, पुलिस हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर सार्वजनिक रूप से कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दे रही है.

यह भी पढ़ें | सिद्धू मूसेवाला जैसा स्टाइल, 2 साल के छोटे भाई ने थापी मारकर सिंगर के फैंस को कर दिया भावुक

यह भी पढ़ें | IDBI बैंक खरीदने वाली Fairfax कनाडा की कंपनी, मालिक हैं इंडियन, नाम के पीछे की कहानी भी दिलचस्‍प




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button