
Hindi Panchang, 14 जून 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या दोनों तिथि रहेंगी. रविवार भी है. पुराणों के अनुसार रविवार को काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को शत्रु बाधा, मानसिक तनाव और जीवन में आने वाली अनिश्चितताओं से राहत मिल सकती है. इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर साहस, आत्मविश्वास और कार्यों में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
14 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 14 June 2026)
- तिथि – चतुर्दशी (13 जून 2026, शाम 4.08 – 14 जून 2026, दोपहर 12.19)
- वार- रविवार
- नक्षत्र- रोहिणी
- योग- धृति
- सूर्योदय- सुबह 5.54
- सूर्यास्त- रात 07.13
- चंद्रोदय- सुबह 5.10
- चंद्रोस्त- शाम 6.44
- चंद्र राशि- वृषभ
चौघड़िया मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 7.07 – दोपहर 12.21
- शाम का चौघड़िया – रात 7.20 – रात 11.06
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
- राहुकाल – शाम 5.00 – रात 7.20
- यमगण्ड काल- दोपहर 12.21- दोपहर 2.06
- आडल योग – सुबह 5.23 – रात 10.14
- गुलिक काल – दोपहर 3.51 – शाम 5.3
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 14 June 2026)
- सूर्य- वृषभ
- चंद्रमा – वृषभ
- मंगल- मीन
- बुध- मेष
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
14 जून 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.
- मेष राशि (Aries): व्यापार और नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन पार्टनर और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं.
- वृषभ राशि (Taurus): व्यापार में रुके हुए पैसे मिलने और पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं. पारिवारिक और प्रेम जीवन सुखद रहेगा तथा करियर में आपकी कार्यशैली प्रशंसा दिलाएगी.
- मिथुन राशि (Gemini): खर्चों पर नियंत्रण रखें और व्यापार में कर्मचारियों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. कार्यक्षेत्र और परिवार में संयमित व्यवहार ही समस्याओं से बचाएगा.
- कर्क राशि (Cancer): आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा पहचान दिलाएगी. व्यापार में शुरुआती चुनौतियों के बाद सफलता और आर्थिक मजबूती के योग हैं.
- सिंह राशि (Leo): बिजनेस विस्तार और डिजिटल अवसरों पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा. ऑफिस में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और छात्र लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे.
- कन्या राशि (Virgo): बिजनेस और नेटवर्किंग के लिए दिन बेहद लाभकारी रहेगा, बड़े सौदे फायदा दिला सकते हैं. करियर में नए अवसर और यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं.
- तुला राशि (Libra): कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत और धैर्य की आवश्यकता रहेगी. पारिवारिक और बिजनेस मामलों में वाणी पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा.
- वृश्चिक राशि (Scorpio): व्यापार में लाभ और आय वृद्धि के योग हैं, साथ ही नए बदलाव फायदा देंगे. दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और करियर में टेक्नोलॉजी अपनाना लाभकारी होगा.
- धनु राशि (Sagittarius): व्यापार और करियर में नए अवसर खुलेंगे तथा नौकरी में स्थिरता आएगी. दांपत्य जीवन और युवाओं के लिए सफलता के अच्छे संकेत हैं.
- मकर राशि (Capricorn): बिजनेस और नौकरी में आपकी मेहनत और परफेक्शन की सराहना होगी. प्रेम और व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव संभव हैं.
- कुंभ राशि (Aquarius): व्यापार और पारिवारिक मामलों में धैर्य और संतुलन बनाए रखें. करियर में आत्मविश्लेषण और शांत व्यवहार से बेहतर परिणाम मिलेंगे.
- मीन राशि (Pisces): आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, जिससे करियर में सफलता मिलेगी. बिजनेस में आर्थिक समस्याएं दूर होकर नई योजनाओं का रास्ता खुलेगा.
आज का लकी कलर
नारंगी और पीला रंग शुभ है
Rashifal 14 June 2026: मकर को आर्थिक लाभ तो कन्या-मिथुन को मिलेगी चुनौती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
