खबर

करियर बनाने का झांसा देकर फुटबॉल कोच ने 3 साल तक नाबालिग से किया रेप, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल | football Coach Rapes Minor For 3 Years On Promise of Football Career, police Arrested and sent jail


Football Coach Arrested: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में संचालित एक फुटबॉल ट्रेनिंग एकेडमी के कोच को पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है फुटबॉल कोच पिछले तीन वर्षों से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था. मामले में पीड़ित की शिकायत पर वसई की मानिकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कोच को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

फुटबॉल में करियर बनाने का सपना लेकर ट्रेनिंग के लिए आई नाबालिग से रेप करने का आरोपी कोच पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अभिजीत मेंडल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कोच वसई इलाके में ही अपनी निजी फुटबॉल ट्रेनिंग एकेडमी चलाता है.

ये भी पढ़ें-Matrimonial Fraud: ‘लुटेरा दूल्हा’ गिरफ्तार! 25 से अधिक महिलाओं से कर चुका है करोड़ों की ठगी, BMW से चलता था आरोपी

नाबालिग को फुटबॉल के क्षेत्र में बड़े अवसर और मौके दिलाने का लालच दिया था

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता साल 2023 में फुटबॉल की पेशेवर प्रशिक्षण के लिए वसई इलाके में स्थित उसके एकेडमी में आई थी. आरोपी ने पहले उसका भरोसा जीता और बाद में उसे फुटबॉल के क्षेत्र में बड़े अवसर और मौके दिलाने का लालच दिया. इसके बाद पिछले तीन सालों के दौरान उसने पीड़िता के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल किया.

आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न

बताया जाता है फुटबॉल कोच के यौन उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने आरोपी कोच से संपर्क कम कर दिया था, लेकिन आरोपी ने पुराने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उस पर फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया. इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला मानिकपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा. 

ये भी पढ़ें-3 महीने पहले शादी, पति ने हथौड़ा मार-मारकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पहले से था शादीशुदा

वसई इलाके में निजी फुटबॉल ट्रेनिंग देता था आरोपी कोच

बलात्कार, धमकी देने और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भेजा जेल

गौरतलब है पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए प्राथमिक जांच के बाद आरोपी फुटबॉल कोच अभिजीत मेंडल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ बलात्कार, धमकी देने और POCSO कानून की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है. फिलहाल, मानिकपुर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-मरा समझकर कुएं में फेंक दिया गया था, 4 दिन बाद जिंदा बाहर निकला शख्स, ऐसे दिया मौत को धोखा!




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button