
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-जावरा रेलखंड पर गुरुवार रात अफरा तफरी मच गई यहां बंजली रेलवे फाटक पर एक कार और यात्री ट्रेन के बीच टक्कर हो गई. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, रेलवे फाटक बंद होने के दौरान पटरियों पर फंसी एक कार से वलसाड-हिसार स्पेशल यात्री ट्रेन (04728) टकरा गई. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लोको पायलट (ट्रेन चालक) की सूझ-बूझ और कार में सवार लोगों के समय रहते उतर जाने के कारण घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Ratlam, Madhya Pradesh | A major accident was narrowly averted at level crossing gate number 192 on the Banjali-Sejawata bypass after the Valsad-Hisar Express (04728) collided with a car stuck on the tracks. The train’s loco pilot spotted the vehicle from a distance and reduced speed, preventing a major catastrophe. The car, driven by Pranav Upadhyay, became stranded on the tracks just as the railway gate closed. Senior railway and district officials rushed to the spot, and the track was cleared for normal traffic using a crane. Ratlam Divisional Railway Manager (DRM) Ashwini Kumar has ordered a strict inquiry into the incident following allegations of negligence by the gate staff on duty: Ashwini Kumar, DRM at Ratlam Railway Division
— ANI (@ANI) October 15, 2026
कार चालक की लापरवाही आई सामने
यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये कार पटरियों पर कैसे फंस गई? इसका कारण कार चालक की बड़ी लापरवाही है. रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना रतलाम और नामली रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार रात 10:30 बजे के आस-पास हुई.
उन्होंने कहा, “कार चालक ने रेलवे फाटक बंद होने से ऐन पहले हड़बड़ी में कार को पटरियों से निकालने की कोशिश की. तभी रेलवे फाटक बंद हो गया और कार पटरियों पर फंस गई. चंद ही पलों में यात्री ट्रेन वहां से गुजरी और कार से टकरा गई.”
लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कुमार ने बताया कि कार में सवार लोग टक्कर से पहले ही उतर गए थे और लोको पायलट के संभवत: आपातकालीन ब्रेक लगाने से ट्रेन की गति धीमी हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. रेलवे अधिकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त कार को पटरियों से हटाने के बाद ट्रेन को बृहस्पतिवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे.

