मध्य प्रदेश

मां ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन अब 24 घंटे, श्रद्धालु दिन-रात कर सकेंगे दर्शन


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अष्टमी तक मंदिर को 24 घंटे दर्शनों के लिए खुला रखा जाएगा. इससे देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मां ज्वाला के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालु दिन-रात माता के दर्शन कर सकेंगे. नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं.

शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां ज्वाला देवी मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर परिसर में की गई सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. माता के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं. मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु मां ज्वाला के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं.

हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध

नवरात्र के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं. श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चार समय निशुल्क लंगर उपलब्ध करवाया जा रहा है. मंदिर में आने वाले भक्तों को ठंडा पेयजल भी उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों को सुविधा मिल सके.

मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्र के दौरान मां के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. मंदिर को 24 घंटे खुला रखने के निर्णय से श्रद्धालुओं को अपनी सुविधानुसार मां के दर्शन करने का अवसर मिलेगा.

आस्था और भक्ति में सराबोर मां का दरबार

श्री ज्वाला देवी मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है. शारदीय नवरात्र के दौरान यहां मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. नवरात्र में मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों से मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल है. भक्त मां ज्वाला के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं. मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल और शक्तिपीठ के पुजारी कपिल मुनि ने नवरात्र के दौरान मंदिर में की गई व्यवस्थाओं और मां के दर्शनों के महत्व को लेकर जानकारी दी.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button