खबर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, वंदे भारत-स्वतंत्रता सेनानी और श्रमजीवी शामिल, ये रही लिस्ट | new delhi railway station platform change festive season trains list Festival rush diwali chhath puja NDLS Vande Bharat Shramjeevi Express



नई दिल्ली:

त्योहारों के मौसम में घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था लागू की है. स्टेशन पर निर्माण कार्य और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान स्टेशन परिसर में अनावश्यक दबाव और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं.

एक महीने तक लागू रहेगा बदलाव (New Delhi Trains Platform Change) 

यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रभावी रहेगी. इसके बाद परिस्थितियों की समीक्षा के आधार पर ट्रेनों को फिर से उनके पुराने प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा सकता है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल है. यहां प्रतिदिन 300 से अधिक रेलगाड़ियां संचालित होती हैं और औसतन चार लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं.

निर्माण कार्य के कारण लिया गया फैसला

स्टेशन परिसर में पिछले लगभग एक वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा है. इसके चलते पहाड़गंज की ओर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित है. अधिकांश यात्री अजमेरी गेट की तरफ से स्टेशन पहुंच रहे हैं, जिससे कुछ प्लेटफॉर्मों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है. रेलवे का मानना है कि प्लेटफॉर्म परिवर्तन से भीड़ का बेहतर वितरण हो सकेगा और यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचने में सुविधा होगी.

इन 12 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार कुछ ट्रेनों के आने और कुछ के रवाना होने वाले प्लेटफॉर्म बदले गए हैं.

1- नई दिल्ली–दरभंगा (12562) प्लेटफार्म 13 की जगह 1 नंबर पर मिलेगी

2- दरभंगा- नई दिल्ली (12561) 12 की जगह 7

3- चंडीगढ़- नई दिल्ली (12046) 2 की जगह 1

4- रक्सौल–नई दिल्ली (15306) 7 की जगह 2

5- देहरादून–ओखा (19566) 1 की जगह 4

6-12472/74/76/78 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से विभिन्न गंतव्यों की ट्रेनें 1 की जगह 8 नंबर पर मिलेगी

7- नई दिल्ली–राजगीर (12392) 8 की जगह 1 8-वाराणसी/अन्य निर्धारित मार्ग की ट्रेन (22435) 16 की जगह 6

9-गाजियाबाद–नई दिल्ली- गाजियाबाद (64441/64410) 14 की जगह 12

10- दिल्ली–शामली (54473) 15 की जगह 6

11- गाजियाबाद–नई दिल्ली–पलवल (64409/64076) 8 की जगह 9 पर मिलेगी

12- शाहिबाबाद–पलवल (64016) 1 की जगह 4 नंबर प्लेटफार्म

चार प्रमुख स्टेशनों पर बनेगा कंट्रोल रूम

त्योहारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नई दिल्ली, आनंद विहार, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे.

इन कंट्रोल रूम में रेलवे, प्रशासन और अन्य विभागों के कर्मचारी तैनात रहेंगे ताकि यात्रियों की शिकायतों और समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके. 5 नवंबर से 14 नवंबर तक विशेष निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी. रेलवे प्रशासन ने प्रत्येक स्टेशन के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर और प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें : दिल्ली की ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी, राजधानी जाने के लिए स्टेशनों पर उमड़ी भीड़




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button