खबर

कन्या भोज की थाली इन चीजों के बिना है अधूरी? | Kanya Bhoj Special Thali Ashtami Navami Kanya Recipe


नवरात्रि के नौ दिनों में अष्टमी और नवमी का दिन बहुत ही खास होता है. इन दिनों घर-घर में कन्या पूजन किया जाता है. छोटे-छोटे पैरों में महावर लगाए, सिर पर चुनरी ओढ़े जब नन्हीं देवियां हमारे घर आती हैं, तो पूरा माहौल खुशियों से भर जाता है.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि कन्या भोज की थाली में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके बिना यह पूजन अधूरा सा माना जाता है? ये सिर्फ खाने-पीने की चीजें नहीं हैं, बल्कि हमारी परंपरा और भक्ति का एक अहम हिस्सा हैं. आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जो कन्या भोज की थाली में जरूरी होनी चाहिए. 

कैसी होनी चाहिए कन्या पूजन की थाली-

1. हलवा-

कन्या पूजन की बात हो और गरम-गरम हलवे की खुशबू न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. माता रानी के प्रसाद में हलवे का सबसे खास स्थान है. देसी घी में भुना हुआ सूजी का हलवा जब कन्याओं की थाली में परोसा जाता है, तो बच्चे भी इसे बड़े स्वाद से खाते हैं. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

2. काले चने- 

उबले और हल्के मसालों में भुने हुए काले चने कन्या भोज का मुख्य हिस्सा होते हैं. इसमें बहुत ज्यादा तीखे मसाले नहीं डाले जाते ताकि छोटी बच्चियों को खाने में कोई दिक्कत न हो. बिना लहसुन-प्याज के बना यह प्रसाद सेहत और परंपरा दोनों के लिहाज से एकदम परफेक्ट माना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

3. पूडियां-

गरमा-गरम पूरियों के बिना कन्या भोज की थाली पूरी तरह से अधूरी है. शुद्ध घी या तेल में तली गई नरम-नरम पूरियां बच्चों को बहुत पसंद आती हैं. हलवे और चने के साथ पूरी का स्वाद ऐसा होता है कि थाली में कुछ भी बाकी नहीं बचता.

4. नारियल और फल-

थाली में खाना परोसने के साथ-साथ कन्याओं को नारियल और कोई भी मौसमी फल देना बहुत शुभ माना जाता है. 

5. दक्षिणा और गिफ्ट-

खाना खिलाने के बाद कन्याओं को विदा करते समय थाली में या उनके हाथों में दक्षिणा और छोटे-छोटे उपहार रखे जाते हैं. इसमें आप रोली, चुड़ी, बिंदी, कोई खिलौना या पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- महाअष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, नोट करें रेसिपी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button