खबर

IAS नौकरी छोड़ने वालीं दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी यूपी चुनाव, पार्टी के नाम का किया ऐलान | Divya Mittal contest UP Assembly election from Mirzapur Sadar seat new party name is Janata Shakti Party



उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने पूर्वांचल की अहम सियासी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. देश के रक्षामंत्री और यूपी के पूर्व सीएम रह चुके हैं राजनाथ सिंह ने भी इस सीट से अपनी सियासी पारी का आगाज किया था. दिव्या मित्तल ‘जनता शक्ति पार्टी’ के टिकट पर ‘मिर्जापुर सदर’ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी. दिव्या मित्तल के राजनीतिक मैदान में उतरने के साथ ही मिर्जापुर की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पार्टी के नाम में शामिल ‘शक्ति’ को मां विंध्यवासिनी की आध्यात्मिक शक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है. दिव्या मित्तल के चुनाव मैदान में आने से मिर्जापुर में राजनीति माहौल गर्माया हुआ है. 

पूर्वांचल की अहम सीट है मिर्जापुर सदर

मिर्जापुर सदर विधानसभा क्षेत्र पूर्वांचल की अहम सीट मानी जाती है. यह सीट शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में आता है. दिव्या मित्तल लंबे समय तक इस इलाके में तैनात रही हैं, ऐसे में यह इलाका उनके लिए अहम है. दिव्या मित्तल ने किसी और राजनीतिक दल में न जाते हुए अपनी खुद की पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. मिर्जापुर सदर सीट से राजनाथ सिंह ने 1977 में अपना पहला विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा था. जबकि अब दिव्या मित्तल भी अपनी सियासी पारी का आगाज इसी सीट करने जा रही है. 2022 में यहां बीजेपी के रत्नाकर मिश्रा विधायक बने थे.  

एनडीए के साथ मिलेगी चुनौती

मिर्जापुर सदर सीट पर दिव्या मित्तल को एनडीए से चुनौती मिलेगी. भाजपा के साथ-साथ उनके सहयोगियों में अपना दल (एस) और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेल देव भी एक्टिव है.  अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का यह संसदीय क्षेत्र रहा है. 20 सालों से पटेल परिवार का इस क्षेत्र में अच्छा दबदबा माना जाता है. 2017 से इस सीट पर बीजेपी का दबदबा है. पिछले दोनों चुनाव इस सीट पर भाजपा ने जीते हैं. 2017 में कैलाश चौरसिया और 2022 में भाजपा के रत्नाकर मिश्रा ने जीत हासिल की थी. हालांकि अब दिव्या मित्तल के इस सीट से चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

ये वीडियो भी देखिए. 

वैश्य बहुल विधानसभा क्षेत्र 

दिव्या मित्तल जिस मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी, सामाजिक समीकरण के लिहाज से वह सीट वैश्य बहुल है, यहां डेढ़ लाख 1.50 लाख मतदाता है. जबकि ब्राह्मण और ठाकुर समाज के वोटर भी प्रभावी माने जाते हैं.  

ये भी पढे़ंः अतीक की जमीन पर अब बनेंगे गरीबों के आशियाने; सीएम योगी की चकिया में 602 फ्लैटों की सौगात, PM आवास योजना का लाभ




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button