मध्य प्रदेश

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘सोनम को…’


इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है. मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने की खबरों के बीच राजा रघुवंशी की मां ने भी अपने बेटे के मामले में ऐसी ही सजा की मांग उठाई है. उनका कहना है कि राजा की हत्या के मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

मीडिया से बातचीत के दौरान राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, ”नीले ड्रम हत्याकांड में सामने आई सजा की खबर से उन्हें भी अपने बेटे के लिए न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. जिस तरह दूसरे मामले में पीड़ित परिवार को न्याय की आस बंधी है, उसी तरह हमें भी भरोसा है कि राजा हत्याकांड में कोर्ट उचित फैसला सुनाएगा.”

बेटे राजा को खोने का दर्द आज भी है- उमा रघुवंशी

भावुक होते हुए राजा की मां ने आगे कहा कि बेटे को खोने का दर्द आज भी उनके परिवार के साथ है. उनकी मांग है कि इस मामले में भी दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय का एहसास हो सके.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी सख्त फैसला लिया जाए- उमा रघुवंशी

उन्होंने न्यायपालिका से अपील करते हुए कहा, ”राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई में सख्त फैसला लिया जाए और यदि आरोप साबित होते हैं, तो दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.”

बता दें कि यूपी के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार (14 अक्टूबर) को मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाई. यह मामला नीले ड्रम में सौरभ का शव मिलने के बाद देशभर में सुर्खियों में आया था. सौरभ राजपूत की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके नीले ड्रम में रखने के आरोप में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद सौरभ की मां रेनू देवी ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई.

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button