मध्य प्रदेश

‘दुर्गा बनो काली बनो, कभी न बुर्केवाली…’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद


सागर के बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा देर रात सागर पहुंची. यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग रातभर सड़कों पर डटे रहे. जगह-जगह श्रद्धालुओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया.

सागर पहुंचने पर मीडिया से चर्चा करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस बार की यात्रा में वे पहले की अपेक्षा अधिक लोगों तक पहुंच पा रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद भी हो रहा है. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातनियों को एकजुट करना है. “एक रहेंगे, नेक रहेंगे और सेफ रहेंगे” का संदेश देते हुए उन्होंने समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया.

लव जिहाद पर बोले, रील के चक्कर में मत फंस जाना

लव जिहाद के मुद्दे पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवतियों को सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की रील और आकर्षण के चक्कर में किसी सुंदर युवक के झांसे में नहीं आना चाहिए और दूसरे मजहब के व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बेटियों, दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन कभी बुर्के वाली मत बनो.” उनके इस बयान पर समर्थकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी. बता दें, धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर लोगों ने नाराजगी जताई है. 

दमोह जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला से सफाई का आरोप, प्रबंधन ने किया अलग दावा

जेन-जी को अपनी बात रखने का अधिकार

जेन-जी आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी बात रखने और आंदोलन करने का अधिकार है. हालांकि, उन्होंने युवाओं से अपील की कि आंदोलन करते समय देश की छवि खराब नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और उनकी आवाज महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल किया जाना चाहिए. सनातन हिंदू एकता यात्रा के सागर पहुंचने के दौरान देर रात तक बड़ी संख्या में लोग यात्रा के स्वागत के लिए मौजूद रहे. शहर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button