खबर

Pisces Tarot Card Rashifal: परेशान करने वाले लोगों से दूरी बनाने पर जोर, बच्चों के साथ समय बिताएं | Tarot Card 15 October 2026 Pisces Meen Tarot Card daily future predictions


Pisces Tarot Card Rashifal: परेशान करने वाले लोगों से दूरी बनाने पर जोर, बच्चों के साथ समय बिताएं

Pisces Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 | Meen Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: ऐसे लोगों से दूरी बनाए, जो गलती पर आपको ही दोषी ठहरने का प्रयास करते हैं. नए मकान के खरीदी को लेकर विचार विमर्श हो सकता है. अपनी वर्तमान स्थिति में परिवर्तन लाने का प्रयास करें. कुछ नए विषयों की शिक्षा लेने का विचार हो सकता है. छोटी-छोटी परेशानियों को मन पर हावी न होने दे. समय का सदुपयोग करें. अनावश्यक पैसों के खर्चों पर रोक लगाएं.बच्चों की गतिविधियों को नियंत्रित करने की जगह उनके साथ समय व्यतीत करे।

व्यवसायिक/ Professional

अपने व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें. सोच में गंभीरता शामिल करें. शब्दों का चयन सोच समझकर करें. अनावश्यक मजाक और लोगों की कमियां निकालने से दूर रहे. यदि कोई आपके समक्ष दूसरों की बुराई कर रहा है,तो उसमें शामिल न हो. अपने कार्यों को प्राथमिकता दें. कार्य क्षेत्र से अलग किसी नई व्यवसाय को शुरू करने पर अभी कोई विचार नहीं बन रहा है. 

स्वास्थ्य/Health

स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रयास करें. बढ़ते हुए वजन को कम करने को लेकर चिंतित हो सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

जीवन में पैसों को लेकर तनाव न होने दे. जरूरत से ज्यादा लालच नुकसान में डाल सकता है. 

रिश्ते/Relationship

अपने रिश्तों में मधुरता और स्पष्टता लाएं. वाणी की कड़वाहट रिश्तों को खराब कर सकती हैं.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button