खबर

गंदे फर्श और बाथरूम की टाइल्स को मिनटों में चमकाने का देसी नुस्खा, बस पोछे के पानी में डाल दें ये एक चीज, बार-बार रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत | Bathroom ki gandi tiles kaise saaf karen poche ke pani mein kya dalen how to clean bathroom tiles


गंदे फर्श और बाथरूम की टाइल्स को मिनटों में चमकाने का देसी नुस्खा, बस पोछे के पानी में डाल दें ये एक चीज, बार-बार रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

नींबू के छिलकों से ऐसे चमकाएं फर्श

(Photo Credit: YouTube)

नींबू का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया ही जाता है. लेकिन इसका रस निकालने के बाद ज्यादातर लोग इसके छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो एक बार इस घरेलू तरीके को जरूर जान लें. फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नींबू के छिलकों से घर की सफाई के लिए क्लीनर बनाने का तरीका बताया है.पूनम देवनानी कहती हैं कि इस क्लीनर से आपके घर के गंदे फर्श और बाथरूम की टाइल्स में नई जैसी चमक आ जाएगी. आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये क्लीनर-

नींबू के छिलकों से ऐसे बनाएं क्लीनर

  • इस क्लीनर को बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के छिलके इकट्ठा कर लें. आपको करीब 200 से 250 ग्राम नींबू के छिलकों की जरूरत होगी. 
  • छिलकों के ऊपर थोड़ा सा घर में इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट और नींबू का रस डालें. 
  • अब, सभी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर पानी के साथ अच्छी तरह पीस लें.
  • इसके बाद तैयार मिश्रण को छान लें. आप चाहें, तो छन्नी में बचे हुए पल्प को एक बार फिर मिक्सर में डालकर पीस सकते हैं. इस तरह आपको करीब 2 से 2.5 लीटर मिश्रण मिल सकता है. 

इस तरह करें इस्तेमाल

फर्श की सफाई के लिए तैयार पेस्ट में 4 से 5 चम्मच सैनिटाइजर मिलाएं. इसके बाद आप रोज सफाई करते हुए तैयार मिश्रण को थोड़ी मात्रा में पोछे के पानी में डाल सकते हैं. पूनम देवनानी बताती हैं, इस पानी से पोछा लगाने से आपके घर का हर गंदा फर्श और बाथरूम की टाइल्स नई जैसी चमक जाएंगी, साथ ही इससे घर में मक्खी, मच्छर जैसे छोटे-छोटे कीड़े भी नहीं आएंगे. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- नल को साफ करने का क्या तरीका है? स्टील के नल कैसे साफ करें, जान‍िए यहां




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button