खबर

Sagittarius Tarot Card Rashifal: कामना से रिश्तों में तनाव, नए कारोबार के लिए रिसर्च जरूरी | Tarot Card 12 October 2026 Sagittarius Dhanu Tarot Card daily future predictions


Sagittarius Tarot Card Rashifal: कामना से रिश्तों में तनाव, नए कारोबार के लिए रिसर्च जरूरी

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 12 October 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों को लड़ाई का कारण ना बनाएं. पारिवारिक जीवन में अति महत्वकांक्षी होना रिश्तों में दरार ला सकता है.अपनी महत्वाकांक्षा के चलते किसी को धोखा देने का प्रयास न करें.किसी के चरित्र पर  उंगली ना उठाएं. यदि किसी  को लेकर कोई शक है, तो उससे बातचीत कर उस स्थिति को समझ सकते हैं. अपनी कल्पना में किसी बात को इतना न बढ़ाएं, कि वह सच नजर आने लगे.अपने व्यवहार में मधुरता लाएं.छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना बेहतर नहीं है. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसायिक जीवन में समझदारी से कार्य करें. किसी पुराने लड़ाई-झगड़े को लेकर कार्यों में परेशानी उत्पन्न ना करें. किसी नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए मार्केट रिसर्च कर सकते है. कम पूंजी में अच्छे लाभदायक व्यवसाय पर विचार करेंगे. किसी काउंसलर की मदद से रोजगार के नए अवसर समझ सकते हैं. पुरानी बातों को वर्तमान कार्यों में शामिल न करें. सामने वाले के व्यवहार को समझ कर अपनी रणनीति तैयार कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

स्वास्थ्य में आ रहे उतार-चढ़ाव को सामान्य ना समझे. चिकित्सक से सही उपचार लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों को लेकर किसी के साथ धोखा ना करें. किसी से दिया उधार समय पर वापस करें. 

रिश्ते/Relationship

अतीत के रिश्ते की परछाई वर्तमान रिश्ते पर न पड़ने दे. इससे गलतफहमियां बढ़ सकती है.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button