खबर

दिल्ली मेट्रो से जरा हटके चेन्नई मेट्रो, ड्राइवरलेस ट्रेन और 4 KM का डबलडेकर कॉरिडोर, एक स्टेशन से गुजरेंगी 3 रूट की METRO | Chennai Metro Phase 2 Corridor Poonamallee Vadapalani Route Yellow Line inauguration PM Modi CM Vijay know Route Fare all details



चेन्नई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर 4 की येलो लाइन के पूनमल्ली-वडपलानी रूट का उद्घाटन किया. 4900 करोड़ रुपये से तैयार रूट चेन्नई के कस्बाई इलाकों को शहर के मुख्य केंद्र से सीधे जोड़ेगा. इससे यात्रियों के समय में भारी बचत होगी.ये पूरा स्ट्रेच 15 किलोमीटर लंबा है और इसमें 11 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं. चेन्नई मेट्रो कॉरिडोर की सबसे बड़ी खूबी 3.7 किलोमीटर लंबा डबल डेकर पुल है, जहां ऊपर मेट्रो और नीचे वाहन दौड़ेंगे. एडवांस सिग्नल सिस्टम के साथ यहां ड्राइवरलेस यानी बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो भी दौड़ेंगी. साथ ही कथिपारा में चार मंजिला ऐसा जंक्शन होगा, जहां से तीन रूट की मेट्रो के साथ फ्लाईओवर पर कारें दौड़ती दिखेंगी.

चेन्नई मेट्रो फेज-2 के 11 स्टेशनों की लिस्ट

1. पूनमल्ली बाईपास 
2. पूनमल्ली बस स्टैंड 
3. पूनमल्ली गवर्नमेंट हॉस्पिटल 
4. करयांचवडी 
5. कुमनानचवडी 
6. कट्टुपक्कम 
7. अय्यपंथंगल 
8. थेल्लियरागरम 
9. पोरुर बाईपास 
10. पोरुर जंक्शन 
11. वडपलानी टर्मिनल स्टेशन

चेन्नई मेट्रो का 3.7 किमी का डबल डेकर कॉरिडोर

चेन्नई मेट्रो फेज-2 के कॉरिडोर 4 और 5 में अलवरथिरुनगर, वलसरवक्कम, करमबक्कम और आलापक्कम के बीच करीब 4 किलोमीटर डबल डेकर यानी दोमंजिला एलिवेटेड कॉरिडोर है.यानी जमीन पर रोड की चौड़ाई में बदलाव न करते हुए एक ही पिलर पर दोमंजिला ढांचा होगा. खंभे की पहली लेयर में 4 लेन का फ्लाईओवर और दूसरे लेवल पर मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी.
इस रूट के 4 स्टेशनों का एक ही टिकट काउंटर होगा, लेकिन मेट्रो प्लेटफॉर्म दो अलग-अलग लेवल पर बने होंगे.

दिल्ली मेट्रो से अलग चेन्नई मेट्रो

चेन्नई मेट्रो फेज-2 की ट्रेनें पूरी तरह GoA 4 तकनीक से लैस होंगी यानी बिना ड्राइवर या सपोर्ट स्टॉफ के चलेंगी. ट्रेन चलने-रुकने, दरवाजे खुलने-बंद होने से लेकर इमरजेंसी कंट्रोल तक सब ऑटोमैटिक होगा. चेन्नई मेट्रो ने देश में पहली बार 33.3 मीटर लंबा कंक्रीट गर्डर का इस्तेमाल हुआ, ताकि निर्माण जल्दी से पूरा हो और ट्रैफिक में रुकावट न आए.

देश का सबसे ऊंचा 4 लेवल का मेट्रो जंक्शन

चेन्नई का कथिपारा मेट्रो जंक्शन इंजीनियरिंग का कमाल है. यहां चार लेवल का यातायात एक ही प्वाइंट पर आकर मिलेगा. जमीन पर सड़क का ट्रैफिक के अलावा पहले लेवल पर वाहनों के लिए फ्लाईओवर, तीसरे लेवल पर मेट्रो कॉरिडोर, तीसरे लेवल पर मेट्रो कॉरिडोर 2 और चौथे लेवल पर नया कॉरिडोर 5 की मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी. चौथे लेवल रोड से 33 मीटर ऊंचा होगा.

ब्रेक से पैदा होगी बिजली

चेन्नई शहर में अंडरग्राउंड नेटवर्क बिछाने के लिए एक साथ 23 टनल बोरिंग मशीनें लगी थीं. यह किसी भी शहर में एक समय में टनलिंग में इस्तेमाल सबसे ज्यादा मशीनें हैं.  चेन्नई मेट्रो की नई 3 कार वाली ट्रेनों को अल्स्टॉम कंपनी ने बेंगलुरु में डिजाइन किया और इनका निर्माण आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में हुआ. इन ट्रेनों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है, जो मेट्रो के ब्रेक लगाने पर बनी ऊर्जा को बिजली में बदलकर उसे फिर से ग्रिड में भेजता है. इससे बिजली की भारी बचत होगी.

चेन्नई मेट्रो रूट और टाइमिंग

मेट्रो पहले दिन रविवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी. 12 अक्टूबर सोमवार से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दोनों टर्मिनल पूनमल्ली बाईपास और वडपलानी से चलाई जाएगी. आखिरी मेट्रो रात 9 बजे रवाना होगी. सुबह 8 से 11 और शाम 5 से रात 8 बजे तक मेट्रो के ज्यादा फेरे लगेंगे. सोमवार से शनिवार हर 10 मिनट में मेट्रो मिलेगी. जबकि रविवार को 15 मिनट में मेट्रो का एक फेरा होगा. अन्य मेट्रो लाइनों की तरह 11 बजे की जगह ये 9 बजे तक ही खुलेगी.

13000 करोड़ रुपये की सौगात

पीएम मोदी पोरुर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक और वापस चेन्नई मेट्रो की सवारी करेंगे. तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय साथ रहेंगे. पीएम जलकंडेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे. पीएम मोदी जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी कोयंबटूर के करीब नए फ्लाईओवर के साथ IIT मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी लगभग 3700 करोड़ रुपये की नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला और उद्घाटन करने वाले हैं.  

ये भी पढ़ें – दिल्ली बनेगा बुलेट ट्रेन नेटवर्क का सबसे बड़ा हब, 6 घंटे में देश के हर कोने तक सफर, वाराणसी-सिलीगुड़ी, मुंबई-हैदराबाद,चेन्नई-बेंगलुरू तक मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

  • चार लेन वाले वडुगापट्टी-थेरकुवेंगनल्लूर सेक्शन और NH-744 के 36 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन 
  • मोदी NH-744A के 30 किमी लंबे चार-लेन वाले मदुरै रिंग रोड सेक्शन का भी उद्घाटन करेंगे. 
  • NH-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर सेक्शन पर चार-लेन वाले तिरुवरूर बाईपास की आधारशिला 
  • 750 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे
     

ये भी पढ़ें – जम्मू-कटरा और पंजाब रूट की 9 ट्रेनों का समय बदला, पुणे-चेन्नई-कोलकाता से आने वाली ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button