खबर

सलमान खान ने मॉन्सटर के लिए लगाई पूरी जान, 50 दिन के टाइट शेड्यूल में शूट होंगे कॉम्बैट सीन | Salman khan enters final phase of eid 2027 release monster


नई दिल्ली:

सलमान खान अपनी फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल से लेकर टेलीविजन कमिटमेंट्स को बड़ी अच्छी तरह से बैलेंस कर रहे हैं. बता दें कि सुपरस्टार अपनी आने वाली पैन-इंडिया एक्शनर ईद 2027 पर रिलीज होने वाली फिल्म के लिए कई मुश्किल, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीन्स के लिए तैयारी कर रहे हैं. सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा मॉन्स्टर के साथ दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा रहे हैं, क्योंकि फिल्म शूटिंग के इंटेंस दौर में पहुंच चुकी है.

वामशी पैडिपल्ली के डायरेक्शन में की जा रही यह पैन-इंडिया फिल्म अपने ऑफिशियली फिनिश लाइन की तरफ तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में सुपरस्टार फिल्म के लिए हाई-स्टेक्स, क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट सीक्वेंस की शूटिंग करने के लिए 50-दिन के जबरदस्त शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म की टीम ने इन एक्शन सींस की शूटिंग के खातिर सेटअप को मीरा रोड के एक स्टूडियो में तैयार किया है. फिल्म में मेकर्स ग्लौसी इफेक्ट्स के बजाए बिल्कुल रॉ और जमीन से जुड़ा एक्शन दिखाना चाहते हैं. इस तरह से सलमान खान फिल्म में अपने विरोधियों के साथ जबरदस्त अंदाज में भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी की शुरुआत मुंबई में अप्रैल 2026 के बीच में शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही ‘मॉन्स्टर’ को बड़े पैमाने पर आकार दिया जा रहा है. ऐसे में फिल्म की टीम ने इसी साल कुल 6 हफ्ते की गोरेगांव में बेहद बिजी शूटिंग शेड्यूल को पूरी की , जिसमें लार्ज स्केल एक्शन  सीक्वेंस, भीड़ वाले सीन और अफगानिस्तान के एक गांव का बनाया गया कमाल का सेटअप शामिल था. जिसे के बाद मुंबई में आगे बढ़ते हुए सितंबर के महीने में कुल 10 दिनों तक की पूरी तरफ से फोकस्ड फाइटिंग की ट्रेनिंग का शेड्यूल रखा गया.

यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी की लेटेस्ट फोटो में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पूल से लेकर बीच तक दिखाई फैमिली टाइम की तस्वीरें

सलमान खान अपने सिग्नेचर वर्क एथिक्स को बरकरार रखते हुए बिग बॉस 20 को लेकर किए गए कमिटमेंट से लेकर डिमांडिंग फिजिकल एक्शन शेड्यूल तक को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं. वह फिल्म को भी बराबर का समय देते हुए उसकी शूटिंग को नवंबर के तय समय पर खत्म करने की राह पर हैं. अब जब फिल्म अपनी शूटिंग के फाइनल लैप में एंटर कर रही है, तब टीम फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन को तैयारी में लग जाएगी ताकि इसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज किया जा सके. दिल राजू के प्रोडक्शन के प्रोडक्शन श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही ‘मॉन्स्टर’ (वर्किंग टाइटल SVC63) में सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास भी स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button