मध्य प्रदेश

शिमला: JNU के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर का घेराव


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं अब बीजेपी इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी ने शनिवार को शिमला में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया.

दरअसल,  यह प्रदर्शन हिमाचल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अगुवाई में हुआ. इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

ECI-BJP पर कुलदीप राठौर का निशाना, ‘कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा’

JNU ने डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को किया बर्खास्त

हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर ने कहा कि जेएनयू ने 9 अक्टूबर को जारी आदेश में डॉ. अकोइजाम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया. विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति को 11 महिला छात्रों की ओर से शिकायतें मिली थीं. समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई की.

बीजेपी ने मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल

डेजी ठाकुर ने पूछा कि इस मामले में राहुल गांधी कुछ जवाब क्यों नहीं देते. उन्होंने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल खड़े किए. एक तरफ़ कांग्रेस पितृ सत्ता के ख़िलाफ़ सवाल खड़े करती है और ऐसे मामलों में चुप रहते हैं. यह राहुल गांधी के दोहरे मापदंड हैं. डेजी ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान भी राहुल गांधी ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. यह वीडियो में सभी ने देखा.

मामले में पार्टी नेतृत्व स्पष्ट करे अपना रुख- बीजेपी

बात दें कि अकोइजाम जेएनयू के सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर थे और वर्ष 2024 में कांग्रेस के टिकट पर इनर मणिपुर से लोकसभा सांसद चुने गए थे. बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं. पार्टी का कहना है कि महिला सुरक्षा और लैंगिक भेदभाव के मुद्दों पर राहुल गांधी के बयानों के बीच कांग्रेस सांसद से जुड़े इस मामले पर पार्टी नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

वहीं, डॉ. अकोइजाम पहले इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं. उन्होंने आरोपों को अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताया था. जेएनयू की कार्रवाई के बाद इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है.

‘धरती पर बोझ हैं…’, कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button