

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और उनसे बनने वाले निशानों को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. आपने हथेली में ‘M’ या ‘V’ के निशान के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग हथेली पर ‘H’ जैसी आकृति को भी खास मानते हैं. मान्यता के अनुसार, यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, मेहनत और जीवन में सफलता से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन से आइए जानते हैं हथेली पर ‘H’ का निशान कैसे बनता है और हस्तरेखा की पारंपरिक मान्यताओं में इसका क्या मतलब बताया गया है.
हथेली पर ‘H’ का निशान कैसे बनता है?
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि जब हथेली की हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा एक खास बनावट में दिखाई देती हैं तो कुछ लोग इसे अंग्रेजी के ‘H’ अक्षर जैसी आकृति मानते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति की हथेली की बनावट अलग होती है और रेखाओं का ऐसा मेल सभी में नहीं मिलता है.
40 की उम्र के बाद सफलता मिलने की मान्यता
हस्तरेखा से जुड़ी कुछ मान्यताओं में कहा जाता है कि हथेली पर ‘H’ जैसी आकृति वाले लोगों को शुरुआती जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है. हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ अनुभव और मेहनत के दम पर वे आगे बढ़ सकते हैं. कुछ मान्यताएं 40 साल की उम्र के बाद बड़ी सफलता मिलने की बात भी कहती हैं. इसे निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है शैलपुत्री मां की पूजा, यहां पढ़ें मां शैलपुत्री की आरती
भावनाओं और समझदारी के बीच संतुलन
हथेली पर इस तरह की आकृति को कुछ हस्तरेखा विशेषज्ञ भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन का संकेत मानते हैं. ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति रिश्तों में दूसरों की भावनाओं को समझने के साथ फैसले लेते समय व्यावहारिक सोच का सहारा भी लेता है. हालांकि, किसी के स्वभाव का आाकलन केवल हथेली की रेखाओं से नहीं किया जा सकता है.
मेहनत और नेतृत्व क्षमता से भी जोड़ते हैं
पारंपरिक हस्तरेखा व्याख्याओं में ‘H’ जैसी आकृति को मेहनती और आत्मनिर्भर स्वभाव से भी जोड़ा जाता है. ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करता है और जिम्मेदारियां संभालने में रुचि रखता है. लेकिन करियर में सफलता के लिए कौशल, अवसर और लगातार प्रयाास भी अहम होते हैं.
क्या हथेली का ‘H’ निशान सच में बदलता है किस्मत
समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विषय हैं. हथेली पर किसी खास निशान के आधार पर धन, सफलता या भविष्य तय होने का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसलिए ऐसे संकेतों को मान्यता के रूप में ही देखनाा चाहिए और जीवन के जरूरी फैसले वास्तविक परिस्थितियों, मेहनत और समझदारी के आधार पर लेने चाहिए.
ये भी पढ़ें- अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली…नवरात्रि के पहले दिन यहां से पढ़ें मां दुर्गा की आरती





