खबर

कीचड़ में हाथापाई, वर्दी फाड़ी… बीच सड़क पर पुलिस और युवक के बीच दे दना दन | samastipur-mohiuddinnagar-police-youth-clash-mud-uniform-torn-video-viral-dial-112


समस्तीपुर:

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और भागने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा, जिसके बाद युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया.

घटना मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के पास एनएच-122बी किनारे स्थित पुराने टाटा स्टैंड के पास की बताई जा रही है. घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस और युवक के बीच हो रही उठापटक को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बनाया.

क्या है पूरा माजरा?

बताया जा रहा है कि मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के खिलाफ डायल 112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने के बाद डायल 112 की टीम युवक को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. 

टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, युवक वाहन में बैठने को तैयार नहीं हुआ और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसी दौरान युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक सड़क पर कीचड़ में ही दोनों के बीच खींचतान और उठापटक चलती रही. 

रस्सी से बांधकर ले गई पुलिस

मामले की जानकारी मोहिउद्दीननगर थाना को सूचना दी. सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और युवक को रस्सी से बांधकर काबू कर हिरासत में ले लिया. इसके बाद उसे थाना ले जाया गया. युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है. 

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि डायल 112 पर युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के सत्यापन और युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मौके पर गई थी. वहां हुई घटना की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button