खबर

Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, मीन वालों के लिए भी खुलेंगे तरक्की के रास्ते, अन्य जातक जानें अपना राशिफल | aaj ka rashifal mesh meen rashi bhagya arthik labh career 7 october 2026



ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग माना जाता है. आज कुछ लोगों के लिए काम और कारोबार में नए मौके बन सकते हैं तो कुछ जातकों को परिवार और रिश्तों में समय बिताने का अवसर मिलेगा. वहीं यात्रा और धार्मिक सफर के लिहाज से भी दिन खास रह सकता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कुछ राशियों के लिए धार्मिक यात्रा, मित्रों के साथ घूमने या परिवार के साथ बाहर जाने के योग बन रहे हैं. जबकि कुछ लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन मेहनत के अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है. पुराने मित्र से मुलाकात संभव है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. विदेश से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन बढ़ते खर्च पर नजर रखना जरूरी होगा. प्रॉपर्टी में जल्दबाजी में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है. यात्रा के लिहाज से पुराने मित्र से मिलने या किसी काम से बाहर जाने का मौका मिल सकता है. नए संबंध भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। समय का सही इस्तेमाल करें.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
दान: सेव

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रह सकती है. कारोबार में नई रणनीति बनाने और काम को नई दिशा देने का मौका मिलेगा. किसी योजना को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिल सकता है. हालांकि सोशल मीडिया पर किसी विवाद से बचें और परिवार के लिए समय जरूर निकाालें. धार्मिक कार्यों में शामिल होने का योग बन रहा है. ऐसे में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा या पूजा-पाठ से जुड़ी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं. यात्रा के दौरान किसी परिचित की वजह से परेशानी हो सकती है, इसलिए अपनी निजी बातें हर किसी से साझा न करें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नीला
दान: पपीते का दान करें

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए समय सकारात्मक रह सकता है. पढ़ाई और ज्ञान से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आप अपनी बात से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन अधूरी जानकारी के आधार पर राय देने से बचना जरूरी है. अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो बातचीत के दौरान खास सावधानी रखें. ज्यादा बोलने या किसी विवाद में पड़ने से नुकसान हो सकता है. यात्रा के दौरान मीठी बातें करने वाले अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें. पुराने मित्र से मुलाकात भी संभव है, जिससे सफर यादगार बन सकता है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
दान: लाल मसूर

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन खास रह सकता है. किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है और काम से जुड़ी किसी योजना का अच्छा परिणाम मिल सकताा है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पुरानी निराशा उम्मीद में बदल सकती है. हालांकि कहीं जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. यात्रा के दौरान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. अगर परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर मन में संदेह है तो सफर के दौरान भी बात को बढ़ाने के बजाय बातचीत से स्थिति साफ करें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन कई मायनों में अच्छा रह सकता है. मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है और लंबे समय से रुका कोई काम दोबारा शुरू हो सकता है. दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. परिवार में चल रहा तनाव भी कम हो सकता है. सहयोगियों के साथ मौज-मस्ती या छोटी यात्रा का मौका मिल सकता है. पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है. अगर घूमने का प्लान बन रहा है तो यात्रा के दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखें.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया शुभ रंग

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: सिल्वर
दान: साबुत लाल मिर्च

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज समय का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है. जहां जरूरी हो, वहीं अपनी बात रखें। अधूरे काम पूरे करने का अच्छा मौका मिल सकता है. कार्यस्थल पर किसी जटिल समस्या का समाधान करने में सफलता मिल सकती है. यात्राा की बात करें तो काम के सिलसिले में कहीं जाने की योजना बन सकती है. सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें, खासकर यात्रा के दौरान। जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. दिनचर्या और खानपान का भी ध्यान रखें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: बैंगनी
दान: खीर बनाकर गरीबों को बांटें

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सुख-शांति और समृद्धि के योग बन रहे हैं. अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा और रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराना लेनदेन भी साफ हो सकता है. परिवार के साथ बाहर जाने या खाना खाने का मौका मिल सकता है. किसी छोटी यात्रा पर परिवार के साथ समय बिताना रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, इसलिए सफर में आराम का भी ध्यान रखें.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
दान: पक्षियों को बाजरा डालें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है. बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालने में सफलता मिलेगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. किसी अनजान व्यक्ति से लाभ मिलने के योग भी हैं, लेकिन यात्रा के दौरान किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. अगर प्रॉपर्टी या घर से जुड़े काम के लिए सफर करनाा है तो दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: क्रीम
दान: गौशाला में हरा चारा दान करें

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है. वजन और खानपान को लेकर लापरवाही न करें. परिवार में खुशी और मंगल कार्य का माहौल बन सकता है. मित्रों से आर्थिक मदद भी मिल सकती है. किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने या धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है. ऐसी यात्रा मन को शांति दे सकती है. यात्रा के दौरान अधूरे काम पूरे करने में किसी का सहयोग भी मिल सकता है.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: केसरिया
दान: लाल चंदन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं. तबादले से जुड़ी प्रक्रिया भी आगे बढ़ सकती है. घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल बनेगा. मान-सम्मान बढ़ सकता है. यात्रा के लिहाज से वाहन से जुड़ा सुख मिलने के संकेत हैं. अगर कहीं घूमने या परिवार से मिलने के लिए निकल रहे हैं तो अपना वाहन यात्रा को आसाान बना सकता है. हालांकि सोशल मीडिया पर अनावश्यक गतिविधियों से बचें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: काला
दान: गुड़ और दही गाय को खिलाएं

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को अपने स्वभाव में जिद्दीपन से बचना चाहिए. आर्थिक मदद मिल सकती है और नई जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलेगा. बच्चों के लिए खेलकूद और महिलाओं के लिए घूमने का अवसर बन सकता है. साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी. ऐसे में किसी सांस्कृतिक या खूबसूरत जगह की यात्रा का प्लान बन सकता है. नई कार खरीदने का विचार भी बन सकता है. दोस्तों से उम्मीदें कम रखें, क्योंकि किसी मित्र से निराशा मिल सकती है.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: काला
दान: हरा चारा

मीन राशि

मीन राशि वालों का ध्यान अध्यात्म की ओर बढ़ेगा. अचानक कोई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन आप उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे. अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है और जरूरत पड़ने पर भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें. धार्मिक यात्रा पर जाने से रुके हुए काम जल्दी बनने के योग हैं. अगर किसी तीर्थ या धार्मिक स्थान पर जाने की योजना लंबे समय से बन रही है तो उसे आगे बढ़ायाा जा सकता है. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की खबर भी खुशी दे सकती है.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
दान: केले का दान करें

ये भी पढ़ें- इंदिरा एकादशी पर आज शाम के समय जरूर करें ये एक काम, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया बदल सकती है किस्मत




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button