खबर

Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स पर लटका एविक्शन का खतरा, नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स, देखें पूरी लिस्ट | Bigg Boss 20 Nomination Mary Kom Kanika Mann Arishfa Khan Mahi Vij Aman Gandhi Love Gill Kazi Touqeer Uditi Singh nominated for this week



सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक बार फिर नॉमिनेशन का दौर शुरू हो गया है. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. वीकेंड का वार में इनमें से किसी एक का सफर खत्म हो सकता है. नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स लगातार अपने खेल और रणनीति से सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं वह काफी चौंकाने वाला है. 

ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

फैन पेज बीबी तक की अपडेट के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में काजी तौकीर, मैरी कॉम, माही विज, अमन गांधी, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान शामिल हैं. इनमें से कई कंटेस्टेंट्स का गेम फैंस को काफी पसंद आ रहा है, फिर भी वे नॉमिनेशन की लिस्ट में जगह बना चुके हैं.

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क का जिक्र है. घर में बॉक्सिंग रिंग बनाई गई है. कंटेस्टेंट्स को वहां जाकर दो-दो नाम नॉमिनेट करने हैं. इस दौरान मैरी कॉम फोटो पर पंच मारती नजर आएंगी. घर की कैप्टन उदिति सिंह के पास एक खास पावर थी. उन्होंने इस पावर का इस्तेमाल करते हुए मैरी कॉम को सीधे नॉमिनेट कर दिया.

घर में सिर्फ 13 कंटेस्टेंट बचे

पिछले वीकेंड का वार में कोई एविक्शन नहीं हुआ था. हालांकि मिड-वीक में रीति तिवारी घर से बाहर हो गई थीं. उनके जाने के बाद अब घर में सिर्फ 13 कंटेस्टेंट बचे हैं. इनमें कनिका मान, अरिश्फा खान, गुल्लू, यंग डीएसए, माही विज, अमन गांधी, काजी तौकीर, मैरी कॉम, उदिति सिंह, स्काउट ओपी, लव गिल, आसिफ खान और आम्रपाली दुबे शामिल हैं.

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों काफी हंगामा चल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में अरिश्फा खान और कनिका कपूर के बीच तीखा विवाद देखने को मिला. नॉमिनेशन टास्क आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि इस बार कौन घर से बाहर जाएगा. बिग बॉस 20 में हर हफ्ते नए ट्विस्ट आ रहे हैं. नॉमिनेशन की इस लिस्ट को देखकर साफ है कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है. 

यह भी पढ़ें | Bigg Boss 20 Winner: काजी तौकीर होंगे विनर? बीमारी के बीच सिद्धार्थ शुक्ला से निकल रहा उनकी जीत का कनेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button