
मेरठ:
मेरठ की मुस्कान के बाद अब मेरठ की इल्मा सामने आई है, जिस पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या का आरोप लगा है. हैरान करने वाली बात है कि परिवार को गुमराह करने के लिए उसने पति की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया. परिवार वालों ने सामान्य मौत मानकर शव दफना भी दिया. लेकिन जब पति का मोबाइल फोन मिला तो उसके साथ ही पूरा राज भी खुल गया.
असल में पति की हत्या करने के बाद इल्मा ने पति का मोबाइल फोन कपड़ों के ढेर के नीचे छिपा दिया था. फोन से पता चला कि इल्मा का किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है. इल्मा मेरठ में ब्यूटीशियन का काम करती है.
हत्या क्यों की? इल्मा ने क्या बताया
जब इल्मा का राज खुल गया तो परिवार ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना इल्जाम कबूल कर लिया.
उसने बताया कि उसका पति तालिब उसे मारता-पीटता था, इसलिए प्रेमी अमन के साथ मिलकर उसे मार डाला. परिवार नेउ उसके कबूलनामे का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया है.
पुलिस ने ब्यूटीशियन इल्मा और प्रेमी अमन पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवार ने कब्र निकलवाकर पोस्टमॉर्टम की मांग की है.
यह भी पढ़ेंः यूट्यूब पत्रकार की घर में ही सिल-बट्टे से कूचकर हत्या, पत्नी पर ही आरोप- पुलिस पकड़कर ले गई

कहां का है ये मामला?
यह मामला लोहिया नगर की जाकिर नगर कॉलोनी का है. तालिब (30) और इल्मा (27) की शादी चार साल पहले हुई थी. उनकी तीन साल की बेटी है.
हत्या के बाद इल्मा ने जेठ अकरम को बताया कि तालिब काम से लौटने के बाद अचानक बीमार पड़ गया. वह बिस्तर पर लेटा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. घटना 28 सितंबर की है.
तालिब की मौत पर परिवार को शक हुआ. 1 अक्टूबर को तालिब का चचेरा भाई रईस इल्मा के घर पहुंचा. इल्मा ने तालिब का मोबाइल छिपाया था, पर रईस ने उसे कपड़े के नीचे ढूंढ निकाला.
मोबाइल में तालिब और अमन के बीच बातचीत मिली, जिसमें तालिब ने अमन को अपनी पत्नी से बात करने से मना किया था. शक गहराने पर पूछताछ में इल्मा ने पति तालिब की हत्या की बात कबूल कर ली.
यह भी पढ़ेंः लखनऊ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा; ई-रिक्शा से शव नहर में फेंका; CCTV से खुला राज
ऐसे की पति की हत्या
इल्मा ने बताया कि तालिब उससे मारपीट करता था. 28 सितंबर को मारपीट के बाद उसने अमन को बुलाया. अमन दोस्त के साथ आया. तीनों ने तालिब को पीटा, फिर अमन ने इल्मा की चुनरी से गला घोंटकर जान ले ली.
अमन ने इल्मा को कहा कि वह तालिब की हत्या की वजह हार्ट अटैक बताए. उसने इल्मा से निकाह का वादा भी किया.
पुलिस ने क्या बताया?
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तालिब को मुजफ्फरनगर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है. मामले में वहां के डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है. मंगलवार को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
फिलहाल, इल्मा पुलिस की निगरानी में है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपों की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
ये वीडियो भी देखें- पति की हत्या के बाद फैक्ट्री में दफनाया… गुजरात में ‘दृश्यम’ जैसे मर्डर की इनसाइड स्टोरी





