खबर

घर में खटमल हो जाए तो क्या करें? जानिए खटमल सबसे ज्यादा किस चीज से नफरत करते हैं | How to get rid of bed bugs khatmal ko kaise bhagaye ghar se bed bug repellent


Bed Bugs Repellant: खटमल घर में सबसे ज्यादा परेशान करने वाले कीड़ों में से एक माने जाते हैं. ये बिस्तर में घुस जाते हैं और रात में काफी ज्यादा परेशान करते हैं. इनके काटने से स्किन पर खुजली, लाल चकत्ते और जलन जैसी समस्याएं होना शुरू हो जाती है. कई लोग खटमलों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी खटमलों से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको खटमल से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, इससे रात में आपको खटमल परेशान नहीं करेंगे. साथ ही इसके लिए आपको बस पानी की जरूरत होगी.

क्या है घरेलू नुस्खा?

इस उपाय के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसे पूरा सावधानी के साथ एक स्प्रे बोतल में भर लें. आप चाहें तो इसमें 1 ढक्कन डेटॉल भी मिला सकते हैं. अब इस पानी को बिस्तर के कोने, पलंग की दरारें, फर्नीचर के जोड़, दीवारों की दरारें और गद्दे के किनारे पर छिड़क दें. इससे आपको खटमलों से छुटकारा मिलेगा.

गर्म पानी क्यों है फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्म पानी की गर्मी की वजह से खटमल और उनके अंडे प्रभावित होते हैं. इसलिए गर्म पानी का इस्तेमाल उन जगहों पर किया जाता है जहां इनकी संख्या ज्यादा होती है. हालांकि, अगर खटमलों बहुत ज्यादा हैं तो पेस्ट कंट्रोल की जरूरत भी पड़ सकती है.

खटमल को कैसे भगाएं?

खटमल को कैसे भगाएं?

खटमल सबसे ज्यादा किस चीज से नफरत करते हैं

बता दें कि खटमल तेज गंध वाली चीज जैसे लैवेंडर, पिपरमिंट, टी ट्री ऑयल, नीलगिरी और लोंग से नफरत करते हैं. ऐसे में आप पानी में इनकी कुछ बूंदें डालकर स्प्रे भी कर सकते हैं. इससे आपको खटमलों से छुटकारा मिल जाएगा.

खटमलों से बचाव के लिए जरूरी टिप्स

  • बिस्तर और गद्दों की नियमित रूप से सफाई करें.
  • चादर, तकिए के कवर और कंबल को समय-समय पर धोते रहें.
  • फर्नीचर और दीवारों की दरारों को नियमित रूप से चेक करें.
  • अगर खटमलों की संख्या ज्यादा है तो पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट की जरूर मदद लें.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया शुभ रंग

यह भी पढ़ें: DIY Hacks: डस्टबिन में न फेंकें चाय-कॉफी के पुराने कप, इन 4 तरीकों से कर दें री-यूज, घर में आएंगे बहुत काम

यह भी पढ़ें: पौधों की ग्रोथ बढ़ानी है? नारियल के छिलकों से ऐसे बना दें ऑर्गेनिक कोकोपीट, जान लें सबसे आसान तरीका




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button