खबर

हरिद्वार को मिली 3 नई ट्रेन की सौगात, द्वारका-सोमनाथ से सीधा संपर्क, दिल्ली से गरीब रथ का विस्तार | Direct connectivity from Haridwar to Mumbai, Gujarat and Delhi three new trains connect with Somnath and Dwarka



उत्तराखंड के पवित्र धार्मिक स्थल हरिद्वार को रेल कनेक्टिविटी का बड़ा और ऐतिहासिक तोहफा मिला है. रेल मंत्रालय ने ट्रेन नंबर 12216/12215 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला ‘गरीब रथ एक्सप्रेस’ का विस्तार अब सीधे हरिद्वार तक करने की मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही, पश्चिम भारत से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार से गुजरात के वेरावल और ओखा के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को भी मंजूरी दी गई है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इस बड़े निर्णय की आधिकारिक जानकारी दी. इस सौगात पर मुख्यमंत्री धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है.

बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला ‘गरीब रथ’ का हरिद्वार तक विस्तार

ट्रेन नंबर 12216/12215 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस पहले मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला तक जाती थी. लेकिन अब इसका विस्तार हरिद्वार तक कर दिया गया है. जिससे यात्रियों को किफायती AC ट्रेन अब हरिद्वार तक मिलेगी. इस फैसले ने केवल दिल्ली से लोगों को हरिद्वार के लिए किफायती ट्रेन मिलेगी, बल्कि आर्थिक राजधानी मुंबई से सीधा हरिद्वार तक रेल संपर्क होगा.

ट्रेन नंबर 14326/14325 हरिद्वार-वेरावल नई एसी एक्सप्रेस शेड्यूल

हरिद्वार को ट्रेन नंबर 14326/14325 हरिद्वार-वेरावल नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. यह ट्रेन उत्तराखंड को सीधे गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जोड़ेगी. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को चलेगी. ट्रेन नंबर 14326/14325 हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस हरिद्वार से सुबह 4 बजे रवाना होगी, और अगले दिन सुबह 8.15 बजे वेरावल पहुंचेगी. जबकि वापसी में वेरावल से गुरुवार और सोमवार को सुबह 11.05 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 18.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से होते हुए रेवाड़ी, किशनगढ़ और पालनपुर होते हुए वेरावल जंक्शन पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 14328/14327 हरिद्वार-ओखा नई एसी एक्सप्रेस शेड्यूल

ट्रेन नंबर 14328/14327 हरिद्वार-ओखा नई एक्सप्रेस ट्रेन सीधे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका से जोड़ेगी. हरिद्वार से ओखा के लिए यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन चलेगी. 14328/14327 हरिद्वार-ओखा नई एक्सप्रेस ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 4 बजे शुरू होगी और अगले दिन शनिवार सुबह 8.15 बजे ओखा पहुंचेगी. वापसी में ओखा से प्रत्येक शनिवार को सुबह 8.15 बजे रवाना होगी.

यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए दिल्ली, जयपुर, अजमेर और राजकोट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों में पानी भरने और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है.

हरिद्वार, सोमनाथ (वेरावल) और द्वारका (ओखा) देश के सबसे बड़े और प्रमुख तीर्थ स्थलों में गिने जाते हैं। इन सीधी ट्रेनों के शुरू होने से पश्चिम भारत (गुजरात और महाराष्ट्र) से उत्तराखंड आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों और छात्रों को कनेक्टिविटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें | रेलवे ने दशकों बाद रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव, PNR सीरीज बदली, अब सभी ट्रेन में होगा लागू

यह भी पढ़ें | दिल्ली से यूपी-एमपी और बिहार के लिए कितनी स्पेशल ट्रेन का हुआ है ऐलान, लिस्ट देख कर तुरंत करें टिकट बुकिंग




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button