खबर

अक्टूबर में लगाएं ये 5 सब्जियां, पूरी सर्दी किचन गार्डन से मिलेंगी हरी और फ्रेश Vegetables | October Month Organic Kitchen Gardening Tips October Mein Kaun Si Sabji Ugaye


बाजार से सब्जियां खरीदते समय अक्सर एक सवाल मन में आता है कि ये कितनी ताजा और कितनी सुरक्षित हैं. ऊपर से बढ़ती कीमतें भी जेब पर असर डालती हैं. ऐसे में अगर आप घर पर ही ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो अक्टूबर का महीना इसके लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है.

अक्टूबर में मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा. यही वजह है कि इस दौरान कई हरी सब्जियां तेजी से बढ़ती हैं और उनकी देखभाल भी आसान रहती है. थोड़ी सी जगह और कुछ गमलों की मदद से आप अपने किचन गार्डन में ताजी सब्जियों की शुरुआत कर सकते हैं.

इस मौसम में पालक, मेथी, धनिया, मिर्च जैसी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं. ये न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाती हैं, बल्कि किचन में रोजाना इस्तेमाल भी होती हैं. अगर आप भी अपने किचन को छोटे से किचन गार्डन में बदलना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन सी सब्जियां लगाना सबसे फायदेमंद रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

​अक्टूबर में कौन-कौन सी सब्जियां उगाई जा सकती हैं?

  • ​पालक और मेथी- हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक और मेथी अक्टूबर में सबसे आसानी से उग जाती हैं. इन्हें आप छोटे गमलों या ग्रो बैग में बो सकते हैं. इनकी ग्रोथ इतनी तेज होती है कि कुछ ही हफ्तों में ये कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं.
  • ​धनिया- हर किचन की शान धनिया बिना तड़के के अधूरा है. अक्टूबर की माइल्ड ठंड में धनिया के बीज बहुत जल्दी जर्मिनेट होते हैं. बस ध्यान रखें कि मिट्टी में हल्की नमी बनी रहे.
  • ​मूली और गाजर- सर्दियों में मूली और गाजर का मजा ही अलग है. अक्टूबर के महीने में इन्हें लगाने से इनकी जड़ें बहुत अच्छी और मीठी बनती हैं. इनके लिए ऐसी मिट्टी तैयार करें जो थोड़ी भुरभुरी हो.
  • ​टमाटर और मिर्च- टमाटर और हरी मिर्च के पौधे इस मौसम में बहुत अच्छी तरह पनपते हैं. आप चाहें तो नर्सरी से इनके छोटे पौधे लाकर सीधे अपने गमलों में लगा सकते हैं.
  • ​फूलगोभी और पत्तागोभी- सर्दियों की खास मेहमान गोभी की वैराइटीज को अक्टूबर में ही लगाया जाता है. इसके बीज या पौधे आप अभी गमले में सेट कर सकते हैं ताकि सर्दियों में आपको ताजी गोभी मिल सके.

​किचन गार्डन में ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने के आसान टिप्स-

​मिट्टी का चुनाव- पौधों के लिए हमेशा उपजाऊ मिट्टी तैयार करें. इसके लिए सामान्य मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट और थोड़ी सी रेत मिलाकर भुरभुरी बना लें.
​धूप का ख्याल- सब्जियों के पौधों को दिनभर में कम से कम 4 से 6 घंटे की अच्छी धूप मिलनी बहुत जरूरी है. अपने गमलों को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी आती हो.
​पानी देने का तरीका- पौधों में बहुत ज्यादा पानी न भरें. मिट्टी को छूकर देखें, अगर ऊपर की परत सूखी लगे तभी पानी डालें. ओवरवॉटरिंग से पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें- न्यू गिनी के जंगलों में उगता है दुनिया का सबसे बड़ा केला, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button