खबर

दिल्ली पुलिस ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में रचा इतिहास, अब लिखा- क्या आपने मेरा दूल्हा देखा? | delhi police acp apurva verma upsc rank 42 wedding video instagram post viral


दिल्ली पुलिस में सीआर पार्क की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रहते हुए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 42वीं रैंक हासिल करने वाली अपूर्वा वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी उपलब्धि नहीं, बल्कि शादी से जुड़ी एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसमें उन्होंने अपने दूल्हे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Did You See My Groom?” यानी “क्या आपने मेरा दूल्हा देखा?” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

delhi police acp apurva verma

UPSC क्रैक कर रच दिया इतिहास, अब शादी की तस्वीरों से सुर्खियों में हैं अपूर्वा वर्मा

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

दरअसल, अपूर्वा वर्मा ने 4 दिसंबर 2026 की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी शादी का है. वीडियो में दोनों कपल दूल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी तस्वीरों पर लिखा, “You Look Pretty on Your Wedding”. वहीं, अपने पति की तस्वीर पर लिखा, “Did You See My Groom?” अपूर्वा वर्मा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “The bride understood the assignment. The groom said, ‘Watch me.’ 😂”   

यह भी पढ़ें- किसान की बेटी बनीं SDM, 3 बार क्रैक की RAS परीक्षा, प्रियंका सिहाग ने आपदा को अवसर में बदला

apurva verma wedding video instagram post viral

apurva verma wedding video instagram post viral

UPSC में हासिल की 42वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे 6 मार्च 2026 को घोषित किए गए थे. अपूर्वा वर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर 42वीं रैंक हासिल की थी. रैंक को देखते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर मिलना लगभग तय माना जा रहा है. 31 अगस्त 2026 की उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, उन्होंने दिल्ली पुलिस में ACP, CR पार्क के पद से विदाई ले ली थी. अब उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण लेना है. अपनी विदाई की तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, “हर शुरुआत के साथ उसका अंत भी जुड़ा होता है. एसीपी सीआर पार्क के तौर पर विदा लेते हुए.”  

यह भी पढ़ें- Success Story: पति की मौत के बाद रोहिणी गुर्जर को लोग कहते थे डायन, अब RAS परीक्षा टॉप कर बनीं अफसर

apurva verma wedding video instagram post viral

apurva verma wedding video instagram post viral

नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी

UPSC CSE 2025 के नतीजे आने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अपूर्वा वर्मा ने बताया था कि उन्होंने दिल्ली पुलिस में ACP के रूप में कार्य करते हुए UPSC की तैयारी की थी. पढ़ाई के लिए उन्होंने अवकाश लिया था. उन्होंने कहा कि पूरे विभाग ने उनका सहयोग किया. उनके पति भी सिविल सेवक हैं और UPSC की तैयारी के दौरान उन्हें उनका भरपूर साथ मिला.

कौन हैं अपूर्वा वर्मा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपूर्वा वर्मा मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित सुगौली गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता अजीत कुमार वर्मा बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. अपूर्वा वर्मा की शुरुआती शिक्षा बोकारो में हुई. उन्होंने डीपीएस, बोकारो से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की. इसके बाद उनका चयन एनआईटी मणिपुर में हुआ, जहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और अंततः सफलता हासिल की. 

यह भी पढ़ें- IAS अनु कुमारी ने छोड़ा तिरुवनंतपुरम DM पद, विदाई पर भावुक हुईं हर‍ियाणा की UPSC टॉपर बेटी 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button