

Damaged ATM Card Replacement Process: एटीएम कार्ड आज के डिजिटल दौर में हर इंसान की जिंदगी का अटूट हिस्सा बन चुका है. ऐसे में एटीएम खराब होने या खो जाने पर बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब अगर एटीएम कार्ड खराब हो जाए या खो जाए तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आसानी से घर बैठे नया एटीएम कार्ड हासिल किया जा सकता है.
इसके लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, कस्टमर केयर या अपनी होम ब्रांच जाकर आसानी से नया एटीएम कार्ड मंगवा सकते हैं. अगर आप नेट बैंकिंग या अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप जैसे योनो एसबीआई, आईमोबाइल, एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग वगैरह का इस्तेमाल करते हैं, तो नए कार्ड हासिल करने के लिए नीचे बताए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं.
- अपने बैंक के ऑफिशियल मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल में लॉग इन करें.
- मेनू में दिए गए कार्ड्स, एटीएम, डेबिट कार्ड सर्विस या सर्विस रिक्वेस्ट के विकल्प पर जाएं.
- यहां ब्लॉक एंड रिपलेसमेंट कार्ड या रिक्वेस्ट न्यू कार्ड का विकल्प चुनें.
- अगर आपका पुराना क्षतिग्रस्त कार्ड अब भी एक्टिव है, तो उसे ब्लॉक करने का कारण चुनकर नया कार्ड इश्यू करने की रिक्वेस्ट सबमिट करें.
7 से 10 दिनों में हो जाएगी डिलीवरी
ऑनलाइन आवेदन के बाद आपका नया एटीएम कार्ड 7 से 10 कार्य दिवसों के भीतर बैंक में रजिस्टर्ड पते पर स्पीड पोस्ट से भेज दिया जाता है.
ऑफ लाइन आवेदन का तरीका
- अपनी पासबुक और आईडी प्रूफ लेकर बैंक ब्रांच जाएं
- अपनी होम ब्रांच जाएं और काउंटर से एटीएम रिप्लेसमेंट फॉर्म लें
- फॉर्म में खाता संख्या, नाम, मोबाइल नंबर और पते से जुड़ी जानकारी सही सही भरें.
- फॉर्म के साथ अपनी बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और किसी एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी की कॉपी लगाएं.
- कुछ बैंक शाखाएं फॉर्म जमा करने पर तुरंत बिना नाम वाला इंस्टा डेबिट कार्ड हाथों हाथ जारी कर देती हैं, जबकि कुछ बैंक कार्ड को आपके घर के पते पर कोरियर से भेजते हैं.
कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके नया कार्ड मंगवाए
- यदि आपके पास इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है और आप बैंक शाखा भी नहीं जा सकते, तो आप हेल्पलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
- अपनी पासबुक या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें.
- ग्राहक सेवा प्रतिनिधि को बताएं कि आपका एटीएम कार्ड डैमेज या खराब हो गया है.
- आपकी पहचान और सुरक्षा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुराना कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा और नए कार्ड की डिलीवरी के लिए आवेदन दर्ज कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- क्या आपका भी बिजली बिल अचानक हो गया है दोगुना, इस ट्रिक से एडजेस्ट होगा एक्स्ट्रा बिल
नया एटीएम कार्ड लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
खराब कार्ड के बदले नया कार्ड जारी करने के लिए बैंक 150 से 300 रुपये प्लस जीएसटी का शुल्क ले सकते हैं. यह चार्ज सीधे आपके बैंक खाते से काट लिया जाता है.
सुरक्षा के लिहाज से अपने खराब कार्ड को फेंके नहीं. कैंची की मदद से कार्ड की चिप और मैग्नेटिक स्ट्रिप की काली पट्टी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें, ताकि किसी भी तरह के वित्तीय जोखिम से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें- लोन का पेपर साइन करने से पहले KFS में जरूर देखें ये 4 बातें, तो नहीं चलेगी बैंक की चालाकी





