
मध्य प्रदेश के भोपाल में भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में भाग लेने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे. जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर किया. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन पर 1-0 की जीत से न सिर्फ़ उन्होंने कॉन्टिनेंटल टाइटल फिर से हासिल किया है, बल्कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी पक्का कर लिया है. उन्होंने कहा भारतीय महिला हॉकी टीम की यह उपलब्धि संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का पल और हमारी बेटियों के लिए प्रेरणादायी है.
यह भी पढ़ें: MP कैबिनेट के बड़े फैसले, 24 हजार 500 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी
गोपालक सम्मलेन को लेकर सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल यात्रा से प्रदेश को कई सौगातें प्राप्त होंगी. इस दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में बड़ी संख्या में दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे. इसके साथ ही भौंरी स्थित आइसर (इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) में आयोजित कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री शाह के भोपाल आगमन और गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा की.
बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौपालक सम्मेलन भेल दशहरा मैदान पर आयोजित है. जिसमें आस-पास के जिलों की दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के बड़ी संख्या में भाग लेने की संभावना है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि सदस्यों के आवागमन, बसों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था की जाए. प्रत्येक जिले से आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो तथा व्यवस्था में लगे सभी लोग कंट्रोल रूम के माध्यम से परस्पर समन्वय में रहें.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, फायर बिग्रेड आदि की व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की.उन्होंने कहा कि शहर में निर्बाध ट्रेफिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए. बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: MP: 21 नवंबर से शुरू होगा 68वां कालिदास समारोह, CM ने दिए निर्देश

