खबर

Sagittarius Tarot Card Rashifal: घर की बहस से खुद को रखें दूर, तथ्यों को बनाएं आधार | Tarot Card 04 October 2026 Sagittarius Dhanu Tarot Card daily future predictions


Sagittarius Tarot Card Rashifal: घर की बहस से खुद को रखें दूर, तथ्यों को बनाएं आधार

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: किसी के व्यवहार से दु:खी होकर अपने रिश्तों में तनाव न उत्पन्न होने दे.सामने वाले से बातचीत बंद कर सकते हैं.पारिवारिक मामलों में व्यर्थ की बहस बाजी होने से बचे. यदि किसी जगह आपकी राय नहीं मांगी जा रही है,तो वहां शांत रहना बेहतर होगा.सामने वाले को आपका महत्व समझाने दे. बार-बार किसी की मदद करना उसको आप पर  निर्भर कर सकता है. जिसके चलते आगे परेशानी हो सकती है.किसी की गलत बातों का समर्थन न करें. यदि किसी बात को समझने में समय लग रहा है. तो जल्दबाजी में निर्णय ना ले. पहले बात को स्पष्ट रूप से समझने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

अपने व्यावसायिक जीवन में स्पष्टता बनाए रखें. किसी भी योजना को उच्च अधिकारियों के समक्ष बिना तथ्यों के प्रस्तुत न करें.तत्व के साथ आपकी बात स्पष्ट रूप से समझने में आसानी होगी. विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ सही भाषा का प्रयोग करें. छोटी सी भी गलती से छवि के बिगड़ने की स्थिति बन सकती है. यदि कोई आपकी बात को समझ नहीं पा रहा है.तो उसे उदाहरण के आधार पर समझाने का प्रयास करें.साफ और स्पष्ट बात जल्दी समझ में आ सकती है. 

स्वास्थ्य/Health

बड़ी स्वास्थ्य समस्या में बिना चिकित्सीय परामर्श के दवाओं का सेवन न करें. गलत  दवा के कारण दुष्परिणाम सहन करने पड़ सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी मित्र की मदद करना महंगा पड़ सकता है. समय पर उधर न चुकाने के कारण उस रिश्ते बिगड़ सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

ससुराल पक्ष में किसी के विवाह होने की सूचना उत्साहित कर सकती हैं. ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को बेहतर बनाए रखें.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button