

French Man In Mumbai: पेरिस (Paris) छोड़कर मुंबई शिफ्ट हुए एक फ्रांसीसी युवक ने अपना अनुभव साझा किया है. फ्रांसीसी युवक नौकरी के लिए पेरिस से मुंबई आया है. उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें मुंबई को लेकर अपना एक्सीपीरियंस शेयर किया है. युवक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि कैसे उसका यह फैसला उसके जीवन का एक बेहद साहसिक और आंखे खोल देने वाला अनुभव रहा है. फ्रांसीसी युवक ने इस दौरान अपनी पोस्ट में तीन ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसको लेकर उसने कहा कि काश ये बातें उसको पहले पता होतीं.
3 हफ्ते हो गए मुंबई में रहते
फ्रांसीसी युवक निको (Nico) मुंबई (Mumbai) में फाइनेंस सेक्टर में नौकरी करता है. निको अक्सर मुंबई लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करता रहता है. किसी वीडियो में वह मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर दिख रहा है तो किसी वीडियो में मुंबई में समुद्र के किनारे मज लेते हुए नजर आ रहा. निको ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति विसर्जन का भी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
अभी भी भूल जाता रास्ता
उसने बताया कि मुंबई में इतने दिनों तक रहने के बावजूद वह अभी भी रास्ता भूल जाता है. इसके साथ ही उसने कहा कि पेरिस से मुंबई आने से पहले मुझे इन 3 चीज़ों के बारे में किसी ने नहीं बताया था. पहली बात ये कि यहां पर दूरी का अंदाजा पूरी तरह से बदल जाएगा. यहां पर सिर्फ 5 किमी दूर है, कहने का कोई मतलब नहीं है. दूसरी बात, मुंबई में आप अपना रूटीन प्लान ट्रैफिक, गर्मी, चाय और सबसे अच्छा खाना कहां मिलेगा, इन चीजों के हिसाब से बनाने लगेंगे. तीसरी और सबसे जरूरी बात कि यहां पर आपको बड़ी जल्दी एहसास हो जाएगा कि नॉर्मल जिंदगी की आपकी पुरानी परिभाषा काम नहीं आएगी.
हर हफ्ते खोज रहा नई जगह
निको ने कहा कि एक चौथी बात भी है जो मुझे किसी ने नहीं बताई थी. तीन हफ़्ते हो गए हैं, मैं अभी भी रास्ता भटक जाता हूं, हिंदी सीख रहा हूं, हर हफ़्ते नई जगह खोज रहा हूं और कभी-कभी सोचता हूं कि मैं यहां कैसे पहुंच गया. लेकिन मज़ा तो इसी में है. कभी-कभी सबसे अच्छा फ़ैसला वही होता है जिसका घर पर लोगों को समझाने पर कोई मतलब समझ नहीं आता.
यह भी पढ़ें-
कैप्टन स्मित ‘मच्छार’ के अनोखे सरनेम को गूगल पर खोज रहे भारतीय, जानें कहां से हुई इसकी उत्पत्ति?
‘मर्द हो तुम मर्द’ कहकर नीचे फेंक दिया, ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करने आए युवक का मजेदार वीडियो वायरल





