खबर

‘क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं?…’ राइज एंड फॉल 2 में स्वरा भास्कर का चौंकाने वाला खुलासा, डायरेक्टर रात में पहुंच गया था कमरे में | Can I hug you Swara Bhasker shocking revelation in Rise and Fall 2 the director had come to her room at night



स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 का हिस्सा है. वह शो में कई तरह के खुलासे भी कर रहे हैं. शो में स्वरा भास्कर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने उन्हें अंदर तक डरा दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक डायरेक्टर ने उनके साथ असहज व्यवहार किया था. स्वरा ने यह किस्सा रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान सुनाया. उनके मुताबिक, उस समय वह 20 साल की उम्र के आसपास थीं और सेट पर अकेली महिला थीं. 

डायरेक्टर भेजता था शायरी और पर्सनल मैसेज

स्वरा ने बताया कि तनु वेड्स मनु के बाद उन्हें एक बड़ी फिल्म में लीड रोल मिला था. करीब 56 दिनों की शूटिंग थी. उनके मुताबिक, फिल्म का डायरेक्टर शुरुआत में उनसे कहता था कि एक डायरेक्टर को अपनी एक्ट्रेस से प्यार होना चाहिए. इसके बाद वह उन्हें पर्सनल मैसेज और उनकी खूबसूरती को लेकर शायरी भेजने लगा.

स्वरा ने कहा कि वह इन बातों को लेकर नॉर्मल बनी रहीं, लेकिन बाद में स्थिति उन्हें असहज करने लगी. फिल्म में एक रोमांटिक सीन था, जिसकी रिहर्सल को लेकर डायरेक्टर ने उनसे अकेले मिलने की बात कही.

दो शराबी लोगों के बीच रिहर्सल से डर गईं

स्वरा के मुताबिक, उन्होंने साफ कहा कि अगर रिहर्सल करनी है तो फिल्म के एक्टर और कैमरा टीम को भी बुलाया जाए. वह अकेले डायरेक्टर के साथ रिहर्सल करने के लिए तैयार नहीं थीं.

स्वरा ने बताया कि जिस गेस्ट हाउस में वह ठहरी थीं, वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर शराब पी रहे थे. उनके मुताबिक, दोनों आधी से ज्यादा बोतल खत्म कर चुके थे. स्वरा ने कहा कि उस समय उन्हें यह सोचकर डर लगा कि आखिर 20 साल की एक लड़की को दो शराब पी रहे पुरुषों के बीच रोमांटिक सीन की रिहर्सल क्यों करनी चाहिए. इसके बाद वह वहां से निकल गईं. 

रात में कमरे के बाहर पहुंचा डायरेक्टर

स्वरा ने बताया कि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. रात में डायरेक्टर उनके कमरे के दरवाजे पर पहुंच गया और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा. एक्ट्रेस को डर था कि कहीं वह दरवाजा तोड़कर अंदर न आ जाए.

स्वरा के मुताबिक, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो डायरेक्टर नशे में था. उसने उनसे पूछा, ‘क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं?’ स्वरा ने मना कर दिया और उससे वहां से जाने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि उन्होंने उससे साफ कहा कि वह डर रही हैं.

इस बातचीत में स्वरा ने यह भी बताया कि उस समय उनके लिए स्थिति इसलिए मुश्किल थी क्योंकि सामने वाला उनकी फिल्म का डायरेक्टर था. उन्होंने अपने अनुभव के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले नए कलाकारों के सामने मौजूद पावर बैलेंस की समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया. 

हालांकि, स्वरा ने इस घटना में डायरेक्टर का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है. उन्होंने यह अनुभव राइज एंड फॉल सीजन 2 में बातचीत के दौरान शेयर किया.

ये भी पढ़ें; KBC 18: अमिताभ बच्चन की फिल्म देखने गई कंटेस्टेंट को फिल्म से ज्यादा पसंद आया थिएटर का AC, सब कुछ छोड़ पूरी की नींद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button