खबर

उज्जैन के शाही मस्जिद विवाद पर मोहम्मद दीपक ने ऐसा क्या किया कि हो गई जेल? समझें पूरा मामला | kotdwar-mohammad-deepak-alias-deepak-kumar-arrested-for-threatening-trader-instagram-comment-ujjain-mosque-row



कोटद्वार:

कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. इस बार उन पर एक स्थानीय व्यापारी को धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है.

मामला उज्जैन में चल रहे मस्जिद विवाद से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार ने इस मुद्दे को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय का पक्ष रखते हुए शांतिपूर्वक धरना देने की अपील की थी.

दीपक पर व्यापारी को धमकाने का आरोप

इसी वीडियो पर कोटद्वार के एक व्यापारी ने कमेंट कर उज्जैन में हुई पत्थरबाजी का जिक्र किया. आरोप है कि इस कमेंट से नाराज होकर दीपक कुमार व्यापारी की दुकान पर पहुंच गया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई. व्यापारी का आरोप है कि दीपक ने उसे धमकाया.

पुलिस ने दीपक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही व्यापार संगठन के पदाधिकारी और बीजेपी के जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दीपक वहां से जा चुका था. इसके बाद व्यापारियों ने थाने में पहुंचकर धरना दिया.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल वह हवालात में है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः कट्टरपंथी, महिलाओं से रहता था दूर… भारतीय कैप्टन पर हमला करने वाले को-पायलट के बारे में क्या-क्या पता चला?

उज्जैन का मामला क्या है?

उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ होना है. इसके लिए सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. इसी सिलसिले में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ा जाना है. 

सोमवार को जब स्थानीय प्रशासन मस्जिद का हिस्सा तोड़ने पहुंचा तो लोगों ने पत्थरबाजी कर दी. इस दौरान जमकर बवाल हुआ. लगभग 2 घंटे तक चले हंगामे के बाद मुस्लिम समाज मस्जिद के हिस्से को तोड़ने को राजी हो गया.

ये वीडियो भी देखेंः उज्जैन में मस्जिद पर हुई हिंसा के पीछे AI वीडियो? बड़ा खुलासा!


 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button